हरियाणा में पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट; आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, होटल में हो रहा था लड़कियों के जिस्म का सौदा
Haryana Hisar Police Bust Sex Racket Men Women Objectionable Condition
Hisar Sex Racket: हरियाणा में जिस्म की सौदेबाजी का गंदा और घिनौना धंधा रुक नहीं रहा. अब हिसार में देह व्यापार का पर्दाफाश हुआ है. यहां दो होटलों में जिला पुलिस ने अचानक छापेमारी की कार्रवाई की. जहां इस दौरान अलग-अलग कमरों में कई युवक व युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाए गए. पुलिस के पहुंचने से मौके पर हड़कंप मच गया. पुलिस को देख युवक व युवतियां झटपट इधर-उधर भागते हुए दिखे. वहीं पुलिस ने मौके से सभी को हिरासत में ले लिया और अपने साथ थाने ले गई.
हिसार पुलिस ने दोनों होटलों के मालिकों और संचालकों पर देह व्यापार करने को लेकर संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जा रही है. इसके अलावा और भी लोगों की भूमिका सामने आने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जायेगी. पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. बताया जाता है कि पुलिस ने देह व्यापार के इस दलदल से 15 से ज्यादा युवतियों को बाहर निकला है. उनसे पूछताक्ष की जा रही है. जांच में सामने आया कि इन होटलों में देह व्यापार के लिए युवतियों को नार्थ ईस्ट, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और अन्य राज्यों से लाया जाता था.
डिमांड के तहत कमरे में पहुंचाई जाती थी लड़की
बताया जाता है कि दोनों होटलों में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था और लड़कियों के जिस्म का सौदा किया जाता था. ग्राहक आते थे और उनकी डिमांड पर उन्हें लड़कियां मुहैया कराई जाती थीं। डिमांड के तहत लड़की को कमरे में पहुंचा दिया जाता था। हर लड़की की कीमत उसकी उम्र और उसके फिगर के हिसाब से अलग-अलग रखी गई थी. इधर, सेक्स रैकेट की गुप्त सूचना पर जब पुलिस ने अचानक छापा मारा तो सूचना सही निकली. बता दें कि हरियाणा में आयेदिन सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो रहा है. रैकेट में संलिप्त कई लड़कियों और लड़कों को पकड़ा जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी यह गंदा धंधा खुलेआम और लगातार चल रहा है.
मजबूरी या ज्यादा पैसे के लालच में यह सब
अक्सर देखने में आता है कि जब कहीं भी सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ होता है तो अधिकतर नई उम्र की लड़कियां ही पकड़ी जाती हैं. देह व्यापार में शामिल होना और जिस्म बेचना नई-नई लड़कियों की मजबूरी है या उन्हें पैसों का लालच है. ये तो पता नहीं लेकिन जो भी है, शर्मनाक है. हालांकि, कई बार लड़कियों को धोखे से भी इस धंधे में फंसा दिया जाता है. फिर उनसे जबरदस्ती यह धंधा कराया जाता है। होटलों और स्पा सेंटरों में आजकल काफी गलत काम होने लग गया है. स्पा सेंटरों में मसाज के बहाने और ही कुछ होता है. यहां काम करने वाली लड़कियां जिस्म बेचने का काम करने लग जाती हैं. यह सब रुकना चाहिए.