Haryana help to Punjab and Jammu and Kashmir:बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हरियाणा की मदद: मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी
BREAKING
पंजाब CM ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात; मीटिंग के बाद भगवंत मान ने बताया किन मुद्दों पर हुई चर्चा, SYL पर भी बड़ी बात भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू; एकदम लग्जरी फीलिंग, अलग ही लेवल... यहां अंदर से देखिए, जानें कितना होगा किराया चंडीगढ़ के स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां खत्म; शिक्षा विभाग ने टाइमिंग को लेकर जारी की यह अधिसूचना, स्टूडेंट्स फटाफट यहां देख लें पंजाब में दिल दहलाने वाला हादसा; नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार की डिवाइडर से टक्कर, 1 पुलिसकर्मी समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत चंडीगढ़ पुलिस में तबादले; SI-ASI और कांस्टेबल इधर से उधर, 3 सब-इंस्पेक्टरों को पुलिस लाइन से थानों में नियुक्ति, पूरी लिस्ट

बाढ़ प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को हरियाणा की मदद: मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि जारी

Haryana's help to flood-affected Punjab and Jammu and Kashmir

Haryana help to Punjab and Jammu and Kashmir: हरियाणा सरकार ने भारी वर्षा से प्रभावित पंजाब और जम्मू-कश्मीर को मदद का हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री राहत कोष से दोनों राज्यों को 5-5 करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में हरियाणा सरकार और प्रदेश की जनता उनके साथ है।

सैनी ने कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पड़ोसी राज्य होने के नाते मदद करना हरियाणा का कर्तव्य है। उन्होंने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि अतिरिक्त मदद की जरूरत हो तो बेझिझक बताएं।

इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री मान को पत्र लिखकर मानवता और भाईचारे के नाते सहयोग की पेशकश की थी। सहायता राशि का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को तुरंत राहत पहुंचाना और बचाव व पुनर्वास कार्यों को मजबूत करना है।