जीजा-साला मर्डर केस: मुख्य आरोपी समेत 2 फरार गिरफ्तार, 6 दिन का पुलिस रिमांड* 

1000271008

Brother-in-law Murder Case: 2 absconding suspects

अर्थ प्रकाश ब्यूरो, पंचकूला, 26 जुलाई 2026 : Brother-in-law Murder Case, पंचकूला पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में सेक्टर-19 में हुए जीजा-साले के डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। सेक्टर-19 चौकी इंचार्ज कमलदीप सिंह की टीम ने मामले के मुख्य आरोपी समेत 2 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह ने बताया कि 25 जुलाई को मृतक अर्जुन उर्फ चिट्टा की हत्या के मामले में फरार मुख्य आरोपी राजीव पासवान उर्फ बकरी निवासी बिहार, हाल अभयपुर, पंचकूला उम्र 22 वर्ष और उसके साथी रोशन उर्फ मोटा निवासी लखनऊ, हाल अभयपुर उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दोनों को आज कोर्ट में पेश कर 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान साजिश, हथियारों और अन्य फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ होगी।

गौरतलब है कि 4 जुलाई को सेक्टर-19 में संजीत और अर्जुन उर्फ चिट्टा की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। जांच में सामने आया कि संजीत की बहन से अर्जुन की शादी को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश थी।

इससे पहले पुलिस 4 आरोपियों विपिन, प्रेमचंद, सुखप्रीत उर्फ लक्की और रोहन को गिरफ्तार कर चुकी है। एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है।

पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।