गुरुग्राम में 'डबल मर्डर'; शख्स ने पत्नी और बेटे को मारी गोली, घर में झगड़े के बीच आपा खोया, हत्या के बाद शवों के पास ही बैठा रहा

Gurugram Man Killed Wife And Son During Domestic Dispute

Gurugram Man Killed Wife And Son During Domestic Dispute

Gurugram Man Killed Wife Son: हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स ने अपनी पत्नी और बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में शनिवार देर रात इस घटना को अंजाम दिया गया। जहां इस 'डबल मर्डर' से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ आशा और प्रशांत को देखकर दहल गए। जबकि वहीं पास में आरोपी अनिल भी बैठा हुआ था। जिसने दोनों की हत्या की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को अपने कब्जे में लेते हुए आगामी कार्रवाई शुरू की।

यह भी पढ़ें-

पहले MBA छात्रा की हत्या, फिर लाश के साथ रेप; साथी छात्र ने ही हैवानियत की हद की पार, इंटरनेट पर तंत्र क्रिया जान रहा था

घर में झगड़े के बीच आपा खोया

पुलिस ने आरोपी अनिल को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी अनिल और आशा के बीच शनिवार रात किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच तीखी और तेज कहासुनी हुई। इधर इसी दौरान झगड़े का शोर सुनकर बगल के कमरे में सो रहा बेटा प्रशांत जाग गया और जिसके बाद वह माता-पिता को शांत कराने के लिए उनके पास पहुंचा। प्रशांत ने मौके पर पहुंचकर अनिल को शांत रहने और मां से झगड़ा न करने को कहा।

यह भी पढ़ें-

जिस्म बेचती लड़कियां, खुलेआम चलता देह व्यापार; गुरुग्राम में रात होते ही बस स्टैंड और बाजार के पास ग्राहक तलाशतीं, होटलों से सेटिंग

अनिल ने प्रशांत पर चला दी गोली

प्रशांत ने पिता अनिल को झगड़ा बंद करने और समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन अनिल ने बेटे की एक बात नहीं सुनी और उससे भी उलझना शुरू कर दिया. आरोप है कि इसी बीच अनिल ने गुस्से में अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और पत्नी आशा तथा बेटे प्रशांत दोनों पर गोली चला दी। जहां गोली लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद अनिल मौके से भागा नहीं बल्कि घर में ही दोनों के शव के पास ही बैठा रहा।

पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल और आशा (45 साल) के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। घर में झगड़े की आवाजें सुनी जाती थीं। आशा स्कूल प्रिंसिपल थी और बेटा प्रशांत (25) परिवार के साथ ही रहता था। बताया जा रहा है कि अनिल को अपनी पत्नी पर शक रहता था। आरोपी अनिल भी एक स्कूल में फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर (PTI) रह चुका था और वर्तमान में एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी ऑफिसर के तौर पर काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस हर ऐंगल से मामले की जांच कर रही है।

'प्राइवेट पार्ट में आग लगाई, बॉडी पर पेशाब किया; गुरुग्राम में त्रिपुरा की लड़की से बॉयफ्रेंड की हैवानियत, बंधक बनाकर कमरे में तड़पाता रहा