Odisha Engineer: करोड़ों का कैश, गोल्ड, 5 बिल्डिंगें और 14 प्लॉट... ओडिशा का सरकारी इंजीनियर निकला 'करप्शन किंग'

करोड़ों का कैश, गोल्ड, 5 बिल्डिंगें और 14 प्लॉट... 6 हजार रुपये से नौकरी शुरू करने वाला ओडिशा का सरकारी इंजीनियर 'धनकुबेर' निकला

Vigilance Arrest Odisha Engineer 2 Crore Cash 5 Buildings 14 Plots

Vigilance Arrest Odisha Engineer 2 Crore Cash 5 Buildings 14 Plots

Odisha Vigilance Arrest Engineer: पैसों की भूख आदमी को अक्सर भ्रष्टाचार और गलत काम के दलदल में उतार देती है। हैरान करने वाला मामला ओडिशा से सामने आया है। जहां 6 हजार रुपये महीने की सैलरी से नौकरी शुरू करने वाले एक सरकारी इंजीनियर के पास से इतना पैसा मिला की छापेमारी की कार्रवाई कर रही विजिलेंस की टीम भी एक बार के लिए सन्न रह गई। इस इंजीनियर के पास से सिर्फ करोड़ों का कैश ही बरामद नहीं हुआ बल्कि अलग-अलग जगहों पर बड़े पैमाने पर आलीशान संपत्ति भी मिली है। मसलन करप्शन से यह इंजीनियर 'धनकुबेर' बन बैठा। इसे 'करप्शन किंग' कहना गलत नहीं होगा।

यह भी पढ़ें-

अरे गजब! नौकर के यहां इतना रुपया; ED ने रेड की तो आवास पर नोटों के अंबार से हैरान, झारखंड के 'धनकुबेर' ने होश उड़ा दिए VIDEO

इंजीनियर का नाम है बैकुंठनाथ बेहरा

ओडिशा विजिलेंस की टीम ने जिस इंजीनियर पर कार्रवाई की है। उसका नाम बैकुंठनाथ बेहरा है। बैकुंठनाथ कंधमाल जिले के बलिगुड़ा स्थित एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी (ITDA) के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के रूप में तैनात है। कानूनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायतों के बाद ओडिशा विजिलेंस ने बैकुंठनाथ के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई शुरू की। विजिलेंस ने शुक्रवार को जांच में बैकुंठनाथ से जुड़े भुवनेश्वर, जाजपुर, बारिपदा और कंधमाल जिले के अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की।

2.4 करोड़ कैश, गोल्ड, 5 बिल्डिंगें और 14 प्लॉट मिले

छापेमारी की कार्रवाई के दौरान ओडिशा विजिलेंस को इंजीनियर बैकुंठनाथ के पास से 2.4 करोड़ नकद कैश बरामद हुआ। इसके अलावा बरादमगी में 500 ग्राम सोना और साथ ही 45 लाख की जमा राशि वगैरह शामिल है। वहीं 5 बहुमंजिला बिल्डिंगें (2000 वर्ग फुट; 4 भुवनेश्वर में), 14 प्लॉट मिले हैं। नोटों के ढेर को गिनने के लिए मशीनें मंगवाई गईं थीं। ओडिशा विजिलेंस ने इंजीनियर बैकुंठनाथ को गिरफ्तार कर लिया है और जब्त की गई सभी संपत्तियों की असल कीमत की जांच की जा रही है। हालांकि सम्पत्तियों की कीमत करोड़ों में आंकी गई है। हाल ही कुछ वर्षों में विजिलेंस की आय से अधिक संपत्ति मामले में यह बड़ी कार्रवाई है.

यह भी पढ़ें-

IAS अफसर 10 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार; फिर तलाशी में सरकारी आवास से इतना कैश मिला, नोटों का ढेर देख दिमाग चकरा जाएगा