हरियाणा में बाढ़ से मौत होने पर 4 लाख का मुआवजा; किसानों को प्रति एकड़ 15 हजार रुपये, मकानों-पशुओं के नुकसान पर भी पैसा मिलेगा

Haryana Flood Compensation Rs 4 lakh in Case of Death CM Nayab Saini

Haryana Flood Compensation Rs 4 lakh in Case of Death CM Nayab Saini

Haryana Flood: हरियाणा सरकार ने भारी बारिश-बाढ़ के चलते हुए जान-माल के नुकसान को लेकर मुआवजे का ऐलान कर दिया है। सरकार ने जानी नुकसान पर जहां 4 लाख रुपये का मुआवजा तय किया है तो वहीं घायल होने, मकानों के गिरने, दुकानों और उद्योगों को नुकसान होने व पशुओं के मरने को लेकर मुआवजे का अलग-अलग क्राइटेरिया बनाया है। सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सारी जानकारी दी है। हरियाणा में बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।  

बाढ़ प्रभावित जिलों को दिए 3 करोड़ 6 लाख

हरियाणा सरकार ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों में तत्काल राहत उपायों के लिए कुल 3 करोड़ 6 लाख रुपये जारी किए हैं। सीएम ने जानकारी दी कि, बाढ़ से नागरिकों को हुई कठिनाइयों को कम करने के लिए ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है। पोर्टल पर अब तक 2,897 गाँवों के 1,69,738 किसानों ने 9,96,701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण करवाया है. बाढ़ से फसल खराब होने पर किसानों को प्रति एक 15 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। जबकि मकानों के नुकसान का सर्वे कर मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।

मुआवजे का क्राइटेरिया

 Haryana Flood Compensation Rs 4 lakh in Case of Death CM Nayab Saini

हरियाणा सरकार ने हिमाचल को दी 5 करोड़ की मदद

पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बाद अब हिमाचल को भी हरियाणा सरकार ने 5 करोड़ की आर्थिक मदद दी है। सीएम ने कहा कि, ''संकट की इस घड़ी में हरियाणा सरकार का आपदा पीड़ित राज्यों के साथ संवेदनशील सहयोग है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर और पंजाब को भी 5–5 करोड़ रुपये की मदद दी जा चुकी है। यह कदम संकट की घड़ी में पड़ोसी राज्यों के साथ खड़े रहने की हमारी साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।''

हरियाणा चुनौतियों का सामना कर रहा- CM सैनी

सीएम सैनी (Haryana CM Nayab Saini) ने कहा कि, जहां पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ आपदा से काफी नुकसान हुआ है तो वहीं हरियाणा भी भारी बारिश और बाढ़ से उत्पन्न चुनौतियों का सामना कर रहा है। इस बीच सरकार लगातार हालात की निगरानी कर रही है और त्वरित राहत कार्य जारी है। हरियाणा के लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है और पीड़ितों तक हर संभव मदद पहुंचाने का आदेश दिया गया है।