Immigration fraud in Chandigarh: चंडीगढ़ में इमिग्रेशन फ्रॉड: दो कंपनियों ने 19 लोगों से 49 लाख रुपए ठगे, विदेश भेजने का दिया था झांसा
BREAKING
78वां निरंकारी संत समागम - सत्य का संदेश देने का एक भव्य उत्सव, 31 अक्टूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित होगा निरंकारी संत समागम लोगों की इस परेशानी को देखते हुए गांव के सरपंच मास्टर तुलाराम ने बस न रुकने की शिकायत की मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और अरविंद केजरीवाल ने नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ का शुभारंभ किया अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में सी एम मान ने आर.टी.ओ. कार्यालय लगाया ताला अब 1076 डायल करने पर घर आ कर कार्य करेंगे आर टी ओ कर्मचारी मान सरकार के वादे की रफ्तार तेज़: 6 मेगा-प्रोजेक्ट्स से पंजाब बन रहा उत्तर भारत का टूरिज्म हब, PPP रोडमैप तैयार

चंडीगढ़ में इमिग्रेशन फ्रॉड: दो कंपनियों ने 19 लोगों से 49 लाख रुपए ठगे, विदेश भेजने का दिया था झांसा

undefined

Immigration fraud in Chandigarh:

Immigration fraud in Chandigarh: चंडीगढ़ में दो इमिग्रेशन कंपनियों द्वारा विदेश भेजने के नाम पर की गई धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इन कंपनियों ने कुल 19 लोगों से 49 लाख रुपए की ठगी की है। पुलिस ने दो अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है।

सेक्टर-17 स्थित नेक्सस ग्लाइड ओवरसीज कंसल्टेंट के खिलाफ पहला मामला दर्ज हुआ। हिमाचल प्रदेश की मुस्कान ने फेसबुक विज्ञापन देखकर कंपनी से संपर्क किया था। कंपनी ने उससे 5.50 लाख रुपए ले लिए। इसी कंपनी ने पंजाब के 6 अन्य लोगों से भी वर्क वीजा के नाम पर पैसे वसूले। कुल मिलाकर 7 लोगों से 29 लाख 9 हजार 500 रुपए की ठगी की गई। पुलिस ने सुनंदन, पंकज और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दूसरा मामला सेक्टर-34 स्थित K9 इमिग्रेशन कंपनी से जुड़ा है। यूपी के संजय कुमार और पंजाब के 11 अन्य लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 9 लोग साउथ कोरिया और 3 लोग आर्मेनिया जाना चाहते थे। सभी ने मिलकर कंपनी को 22 लाख रुपए दिए। कंपनी ने न तो उन्हें विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए। पुलिस ने उदयवीर सिंह और अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।