HTET 2024 : हरियाणा टीईटी परीक्षा स्थगित, जानें क्यों टालना पड़ा एग्जाम
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

HTET 2024 : हरियाणा टीईटी परीक्षा स्थगित, जानें क्यों टालना पड़ा एग्जाम

Haryana TET Exam Postponed

Haryana TET Exam Postponed

पंचकूला : Haryana TET Exam Postponed: हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी ख़बर आई है. हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 7 और 8 दिसंबर को आयोजित होने वाली HTET परीक्षा 2024 को स्थगित कर दिया है.

HTET 2024 स्थगित : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2024 लेवल-1, 2 और 3 को स्थगित कर दिया गया है. शिक्षा विभाग के परीक्षा स्थगित करने के भेजे गए प्रस्ताव को अतिरिक्त मुख्य सचिव ने मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही परीक्षा स्थगित करने के आदेश को सचिव, स्कूल एजुकेशन ने जारी कर दिया है.

नई तारीख पर नहीं लिया गया फैसला: एचटेट परीक्षा का आयोजन आने वाले 7 और 8 दिसंबर को किया जाना था. लेकिन परीक्षा स्थगित होने के बाद फिलहाल नई तारीख के बारे में फैसला नहीं लिया गया है. शिक्षा विभाग ने परीक्षा स्थगित करने की वजह नहीं बताई है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक परीक्षा संबंधी तैयारियां अधूरी होना ही परीक्षा स्थगित करने का कारण माना जा रहा है.

17 नवंबर के बाद नहीं मिला सुधार का मौका : परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर उपलब्ध है. शिक्षा बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया था कि इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म बोर्ड पर दिए गए लिंक के माध्यम से 4 नवंबर से 14 नवंबर 2024 तक कर सकते थे. 14 नवंबर के बाद ऑनलाइन आवेदन और 17 नवंबर के बाद डिटेल्स सुधार की अनुमति नहीं दी गई थी. भले ही परीक्षा स्थगित की गई हो लेकिन आवेदकों को विवरण में सुधार का मौका नहीं दिया गया है.

एक लेवल पर एक ही आवेदन: बोर्ड अधिकारी ने बताया कि अगर कोई अभ्यर्थी एक पंजीकरण के बाद अन्य लेवल की परीक्षा देने का इच्छुक है, तो पूर्व के पंजीकरण पर ही वो दूसरे लेवल के लिए आवेदन कर सकता है.