Haryana: Teacher sentenced to 5 years in jail : हरियाणा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी अध्यापक को 5 साल की सजा
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

हरियाणा में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी अध्यापक को 5 साल की सजा

undefined

Haryana: Teacher sentenced to 5 years in jail

Haryana: Teacher sentenced to 5 years in jail : फतेहाबाद के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं स्पेशल जज फास्ट ट्रैक कोर्ट अमित गर्ग की अदालत ने एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ करने के दोषी अध्यापक को 5 साल की कैद व 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत में उप जिला न्यायवादी अरुण बंसल व डा. नरेन्द्र ने पैरवी की।

जानकारी के मुताबिक जिले के एक पुलिस थाना में आरोपी अध्यापक सतीश कुमार के खिलाफ 20 मई 2023 को आईपीसी की धारा 354, 506 व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी अध्यापक को दोषी करार दिया था।