मुंह पर रिश्वत की तलब: शर्मसार हो गई हरियाणा पुलिस, वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी यह महिला ASI, ऐसे लालच पर अब विजिलेंस ने कसा शिकंजा

मुंह पर रिश्वत की तलब: शर्मसार हो गई हरियाणा पुलिस, वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी यह महिला ASI, ऐसे लालच पर अब विजिलेंस ने कसा शिकंजा

Haryana Police Female ASI Arrested in Bribe Case

Haryana Police Female ASI Arrested in Bribe Case

Haryana News : रिश्वतखोर एक महिला ASI की वजह से हरियाणा पुलिस को एक बार फिर से शर्मसार होना पड़ा है| आपको बतादें कि, रिश्वत के आरोपों में हरियाणा पुलिस लगातार घिर रही है| आयेदिन पुलिस विभाग का कोई न कोई कर्मचारी रिश्वत में धरा जा रहा है| खासकर पिछले कुछ दिनों में हरियाणा पुलिस के कई ASI रिश्वतकांड में रंगेहाथ गिरफ्तार किये गए हैं और इस महिला ASI को गिरफ्तार किया गया है| बतादें कि, यह पूरा मामला प्रदेश के करनाल क्षेत्र का है| महिला ASI सेक्टर 32 थाने में तैनात थी| 4 लाख रिश्वत के मामले में विजिलेंस ने इस महिला ASI को गिरफ्तार किया है| महिला ASI का नाम सरिता बताया जाता है|

वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी यह महिला ASI ....

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस में तैनात सरिता नाम की यह महिला ASI वर्दी का रौब झाड़ पैसों की डिमांड करती रहती थी| इसके पास कोई भी केस आता था तो यह उसमें ईमानदारी से कार्रवाई न करते हुए उसमें पैसे खाकर हेराफेरी करने की कोशिश में रहती थी| बताया तो यहां तक जाता है कि रिश्वत के लिए यह मारपीट भी करती थी| इसके साथ महकमे के और लोग भी शामिल हैं|

जानकारी के अनुसार, जिस ताजे मामले में महिला ASI को गिरफ्तार किया गया है उसमें वह रेप के एक केस में 8 लाख की रिश्वत मांग रही थी| जहां चार लाख पहले लेने थे और चार लाख बाद में| लेकिन जब पहले चार लाख लेने की नौबत आई तो सूचना अपर विजिलेंस ने महिला ASI को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया| विजिलेंस ने महिला ASI का मेडिकल करवाया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है|

हाल ही में झज्जर की एक महिला ASI हुई थी गिरफ्तार...

ध्यान रहे कि, हाल ही में रिश्वत के मामले में झज्जर की एक महिला ASI पूनम को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था| मामला कुछ ऐसा था कि किसी व्यक्ति की शिकायत महिला थाने में आई थी| जिसकी जांच यह महिला एएसआई कर रही थी| बताया जाता है कि, महिला एएसआई ने उक्त व्यक्ति से 50 हजार रुपए रिश्वत की डिमांड की और यह भी कहा कि अगर वह यह पैसे नहीं देगा तो उसे दुष्कर्म के केस में फंसा दिया जाएगा|

इसके बाद उक्त व्यक्ति ने महिला एएसआई को 30 हजार रूपए दे दिए और अब 20 हजार रूपए बाकी रह गए| जिसको लेकर फिर से उक्त व्यक्ति पर महिला एएसआई द्वारा दवाब बनाया जाने लगा|जहां तंग आकर व्यक्ति ने इसकी शिकयत विजिलेंस को दे दी| जिसके बाद फिर विजिलेंस ने अपनी कार्रवाई की| प्लान के अनुसार, व्यक्ति ने महिला एएसआई को 10 हजार रुपए दिए और जैसे ही यह रूपए दिए तभी विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया और महिला एएसआई को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले दो ASI हुए गिरफ्तार ....

इससे पहले हरियाणा के चरखी दादरी में विजिलेंस टीम ने सदर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था| इसके अलावा बाद में महेंद्रगढ़ जिले विजिलेंस टीम ने एक एएसआइ पर छापेमारी की थी और उसे 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा था|

रिश्वत बुरी बला.....

समझ नहीं आता है कि जब काम करने के पैसे दिए जा रहे हैं तो फिर भी लोग रिश्वत क्यों मांगते हैं? क्या रिश्वत लेकर ज्यादा अमीर हो जाएंगे... बरहाल, रिश्वत बुरी बला है, इससे हाथ कुछ नहीं लगता| हां बेइज्जती जरूर हाथ लगती है और जो पास है वो भी छिन सकता है| लेकिन यह सब जानते हुए भी सरकारी सिस्टम में रिश्वत का कीड़ा मर नहीं रहा है|