शर्मनाक! सौतेली मां को ले भागा नाबालिग बेटा; हरियाणा में अजब कांड, पिता ने पुलिस से लगाई गुहार, बताया- मां कहता था, पैर छूता था

Haryana Nuh Son Love With Step Mother And Both Ran Away Together
Nuh Son Love With Step Mother: आज के दौर में लोग कितनी घटिया मानसिकता के हो गए हैं। रिश्ते भी तार-तार करने से नहीं सोचते। हरियाणा के नूंह से हैरान और शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। जहां 17 साल का एक नाबालिग बेटा अपनी 40 साल की सौतेली मां को लेकर फरार हो गया। दोनों के बीच प्यार हो गया था। जिसके बाद दोनों साथ में भाग गए। इस मामले ने हर किसी को चौंका दिया है और हर तरफ इस बारे में चर्चा हो रही है।
युवक के पिता ने पुलिस को शिकायत दी
अब 17 साल के इस युवक के पिता ने उसके इस कांड के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और इस मामले में त्वरित कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उसने पुलिस को बताया कि, पहली पत्नी की मौत के बाद उसने दूसरी शादी की थी। नई पत्नी पिछले 15 वर्षों से उसके साथ रह रही थी। वहीं पहली पत्नी से हुआ बेटा कुछ समय पहले उसके साथ रहने आया था। वह उसकी नई पत्नी को सौतली मां के तौर पर मां कहता था और पैर छूता था। दोनों के बीच प्यार कब हुआ। यह किसी को नहीं पता और अब बेटा उसे लेकर भाग गया।
दोनों ने शादी कर ली
बताया जा रहा है कि, दोनों ने भागकर शादी भी कर ली है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि पीड़ित की नई पत्नी अपने साथ घर से कुछ नकदी और जेवर लेकर भी गई है। दोनों की शादी को लेकर पीड़ित का कहना है कि, उसका बेटा 17 साल का है, ऐसे में यह शादी गैरकानूनी है। पुलिस को इसमें कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बहराल इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।
हरियाणा में पत्नी ने बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति को मार डाला; शव को बाइक पर रखकर घूमी, नाले में फेंककर आई, CCTV में दिखी