हरियाणा में कॉन्ट्रैक्चुअल इंप्लॉयीज के पोर्टल की आज शुरुआत, जॉब सिक्योरिटी मिलेगी, CM सैनी करेंगे उद्घाटन
- By Gaurav --
- Thursday, 25 Dec, 2025
Haryana launches contractual employees' portal today
हरियाणा के 1.20 लाख अनुबंध कर्मचारियों को आज राहत मिलेगी। उनकी जॉब सिक्योरिटी 2025 नियमों के तहत आवेदन के लिए ऑनलाइन करने और उनके निपटान के लिए www.securedemployees haryana.gov.in के नाम से एक पोर्टल शुरू होगा। पोर्टल की आज मुख्यमंत्री नायब सैनी शुरुआत करेंगे।
कर्मचारियों को इसका करीब 1 साल से इंतजार है। 2 दिन पहले मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक लेटर भी जारी किया जा चुका है। इसमें लिखा है कि अनुबंध कर्मचारियों को जॉब सिक्योरिटी का लाभ देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अब सभी मामलों का निपटान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
किसी भी प्रकार के भौतिक आवेदन या ऑफलाइन आदेश स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन्हें मान्य माना जाएगा। अनुबंध कर्मचारियों को पंजीकरण कर सभी आवश्यक दस्तावेज 31 जनवरी, 2026 तक पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद DDO द्वारा सेवा रिकॉर्ड का सत्यापन 28 फरवरी, 2026 तक किया जाएगा। वित्त विभाग की ओर से पात्र कर्मचारियों के लिए सुपरन्यूमैरेर पोस्ट का सृजन 31 मार्च, 2026 तक किया जाएगा।