Haryana Jail Officers Fail: हरियाणा में एग्जाम में फेल हो गए अफसर; जेल विभाग की विभागीय परीक्षा का रिजल्ट चौंकाने वाला
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

हरियाणा में एग्जाम में फेल हो गए अफसर; जेल विभाग की विभागीय परीक्षा का रिजल्ट चौंकाने वाला, अधिकतर ऑफिसर्स नहीं हो पाए पास

Haryana Jail Officers Fail

Haryana Jail Departmental Exam Result Declared Many Officers Failed

Haryana Jail Officers Fail: किसी एग्जाम में स्टूडेंट्स फेल हो जाएं, ये तो समझ आता है। लेकिन अगर पढ़ें-लिखे नौकरी पाए हुए अफसर ही एग्जाम में फेल होने लग जाएं तो इस पर क्या कहेंगे आप? हरियाणा में कुछ ऐसा ही हुआ है। दरअसल, यहां जेल विभाग के विभागीय एग्जाम का रिजल्ट जारी किया गया है।

वहीं जारी रिजल्ट बेहद चौंकाने वाला है। एग्जाम में अधिकतर जेल ऑफिसर्स फेल हो गए हैं। वहीं जो जेल ऑफिसर्स पास हुए हैं उनमें से भी कई अफसर लोअर स्टैंडर्ड में पास हो पाए हैं। जेल विभाग में यह एग्जाम इसी साल जून में आयोजित किया गया था।

डिप्टी सुपरिंटेंडेंट स्तर तक के अधिकारी फेल

हरियाणा जेल विभाग के इस विभागीय एग्जाम में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट, असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट से लेकर सब-असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जैसे जेल अफसरों ने हिस्सा लिया था। लेकिन इनमें से कई अफसर एग्जाम को पास नहीं कर पाए।

फेल होने वाले जेल अफसरों में सबसे ज्यादा सब-असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जैसे जेल अफसर शामिल हैं। बताया जाता है कि, एग्जाम में हिंदी, जेल मैनुअल, फाइनेंशियल रूल से संबंधित सवाल पूछे गए थे और हल करने को दिए गए थे। मगर अफसर हिन्दी से जुड़े सवालों में भी गच्चा खा गए।

जेल मंत्री का अभी नहीं आया बयान

हरियाणा में इस समय अरविंद शर्मा जेल मंत्री हैं। जेल विभाग के इस विभागीय एग्जाम के रिजल्ट में फेल होने वाले अफसरों को लेकर अब तक उनका कोई बयान नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया और लोगों के बीच यह रिजल्ट हरियाणा के जेल अफसरों की फजीहत करा रहा है। हरियाणा का जेल विभाग चर्चा में है।

Haryana Jail Officers Fail

Haryana Jail Officers Fail

Haryana Jail Officers Fail

Haryana Jail Officers Fail