हरियाणा सरकार प्रदेश भर में मनाएगी सुशासन दिवस

हरियाणा सरकार प्रदेश भर में मनाएगी सुशासन दिवस

Good Governance Day

Good Governance Day

मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचकूला में होंगे मुख्यातिथि
सभी मंत्रियों व सांसदों की लगाई गई डयूटियां

चंडीगढ़। Good Governance Day: हरियाणा सरकार द्वारा 25 दिसंबर को प्रदेश भर में सुशासन दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश भर में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री समेत प्रदेश के सभी मंत्री और केंद्रीय मंत्री इन कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक पंचकूला में राज्य स्तरीय सुशासन दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता भी मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत तथा सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल गुरुग्राम में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगी।

हरियाणा के राज्य मंत्री अनूप धानक जींद में, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में, गृहमंत्री अनिल विज अंबाला में, कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल भिवानी में, सांसद धर्मबीर सिंह चरखी-दादरी में होने वाले कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

इसी प्रकार विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली फतेहाबाद में, स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता, सांसद बिजेंद्र सिंह तथा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा हिसार में होने वाले कार्यक्रम में भाग लेंगे।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता झज्जर, राज्य मंत्री कमलेश ढांडा तथा कुरूक्षेत्र के सांसद नायब सैनी कैथल में, विधायक हरविंदर कल्याण करनाल में तथा राज्य मंत्री संदीप सिंह कुरूक्षेत्र में आयोजित होने वाले सुशासन दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

राज्य मंत्री ओपी यादव नारनौल में, विधायक दीपक मंगला नूंह में, परिवहन मंत्री मूल चंद शर्मा पलपल में, करनाल के सांसद संजय भाटिया व राज्य सभा सांसद कृष्ण लाल पंवार पानीपत में, सहकारिता मंत्री बनवारी लाल रेवाड़ी में, सांसद अरविंद शर्मा व रामचंद्र जांगड़ा रोहतक में, ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह सिरसा में, सांसद कार्तिकेय शर्मा सोनीपत में तथा शिक्षा मंत्री कंवर पाल यमुनानगर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि होंगे।

यह पढ़ें:

'भगवान कृष्ण हमारे दामाद हैं...'; कुरुक्षेत्र आए असम के CM हिमंत सरमा ने ये क्या बयान दिया? अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में बोल रहे थे

Haryana : गीता स्थली ज्योतिसर से गीता के उपदेशों से पूरे विश्व को मिल रहा है शान्ति का संदेश: मनोहर लाल

हरियाणा में कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल जारी; इस तारीख को होगी नए साल की पहली बैठक, कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर