Haryana government orders
BREAKING
Instagram को भारत में बैन किया जा रहा? 25 अगस्त से बंद होने की खबर, जानें सरकार की तरफ से क्या बयान आया, पढ़ें मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का नींव पत्थर रखा, 500 युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार पंजाब स्कूल शिक्षा में देश का अग्रणी राज्य बना: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत 6 महीनों में 14,032 मरीज़ों को साँस संबंधी बीमारियों का कैशलेस उपचार उपलब्ध, ₹37.30 करोड़ के उपचार का ख़र्च कवर भगवंत मान सरकार ने ठेके पर कार्यरत सफाई सेवकों और सीवरमैन का मासिक मानदेय बढ़ाकर 20,500 रूपये किया: हरजोत सिंह बैंस

Haryana government orders: हरियाणा सरकार में तैनात कर्मचारियों को लेकर जारी किए आदेश, देखें क्या कहा

Haryana government orders

Haryana government orders

30 नवंबर तक सभी कर्मचारी वेरीफाई करवाएं सर्विस बुक

अब तक दो लाख 32 हजार कर्मचारियों की वेरिफिकेशन का काम पूरा

Haryana government orders- हरियाणा के (Chief Secretary Sanjeev Kaushal) मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी कर्मचारियों को आगामी 30 नवंबर तक अपनी (Service Book) सर्विस बुक को वेरीफाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि (Government Employee) सरकारी कर्मचारियों को अब पदोन्नति और (Leave's) छुट्टियों इत्यादि गतिविधियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

अब यह सुविधा (E-Service Book)  ई-सर्विस बुक के माध्यम से ऑनलाइन मिलेगी। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) पोर्टल पर लगभग दो लाख 65 हजार कर्मचारियों में से लगभग दो लाख 32 हजार कर्मचारियों की (E-Service Book) ई-सर्विस बुक वेरीफाई कर ली गई है। अन्य कर्मचारियों की वेरीफिकेशन 30 नवंबर तक पूरी की जाएगी।

Haryana government orders- 30 नवंबर तक सभी कर्मचारी वेरीफाई करवाएं सर्विस बुक

मुख्य सचिव सोमवार को मानव संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एचआरएमएस पोर्टल के संबंध में समीक्षा बैठक कर रहे थे। कौशल ने शेष लगभग 33 हजार कर्मचारियों को जल्द से जल्द अपनी (Service Book) सर्विस बुक वेरीफाई करने को कहा है, क्योंकि 30 नवंबर के बाद जिन कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरिफाई नहीं होगी, उन्हें वेतन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Haryana government orders- प्रदेश में 33 हजार कर्मचारियों की सर्विस बुक वेरीफिकेशन पेंडिंग

 उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को भी इन निर्देशों के सख्त अनुपालना के निर्देश दिए हैं। मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर विभिन्न विभागों, बोर्ड और निगम के कर्मचारियों के सेवा-संबंधित सभी गतिविधियों और डिजीटल सर्विस बुक को अपलोड किया गया है। इस पोर्टल पर एकीकृत वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (IFMS) के (E-pay system) ई-वेतन प्रणाली के साथ (integrated workflow) एकीकृत वर्कफ़्लो सहित कर्मचारियों की जानकारी 24 घंटे उपलब्ध है। एचआरएमएस पर उपलब्ध डाटा सरकार को सही निर्णय लेने के साथ-साथ कर्मचारियों, योजना, भर्ती, नियुक्ति, पदोन्नति, ऐसीपी, सेवा विस्तार और कौशल के आधार पर (transfer of employees) कर्मचारियों के स्थानांतरण आदि की उचित निगरानी में भी मदद करता है। एचआरएमएस पोर्टल के साथ कर्मचारियों का डाटा अपडेट करने से न केवल सरकार को लाभ होता है, बल्कि इससे कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी, जो सेवानिवृत्ति के बाद अपने (Service Record) सर्विस रिकॉर्ड के बारे में विवरण प्राप्त करने में परेशानियों का सामना करते हैं।

यह भी पढ़ें:

 

यह भी पढ़ें: