चंडीगढ़ में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी हरियाणा कांग्रेस

चंडीगढ़ में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी हरियाणा कांग्रेस

चंडीगढ़ में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी हरियाणा कांग्रेस

चंडीगढ़ में ईडी दफ्तर का घेराव करेगी हरियाणा कांग्रेस

सभी विधायकों व नेताओं को बुलाया
प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में होगा पहला प्रदर्शन

चंडीगढ़। ईडी की कार्रवाई के विरोध में हरियाणा कांग्रेस सोमवार को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेगी। इसके लिए पार्टी मुख्यालय से सभी नेताओं तथा विधायकों को निर्देश जारी कर दिया गया है। हरियाणा कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन के बाद यह पहला मौका है जब कांग्रेस सार्वजनिक रूप से फील्ड में उतर रही है।
इससे पहले पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों तथा अन्य कार्यक्रमों से हुड्डा गुट के विधायकों ने हमेशा दूरी बनाकर रखी है। हालही में हुड्डा के करीबी उदयभान को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था। हरियाणा कांग्रेस द्वारा चंडीगढ़ दो दिवसीय चिंतन शिविर भी रखा गया था लेकिन राज्य सभा चुनाव के चलते उसे रद्द कर दिया गया।
अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देशभर के नेताओं को एक कार्यक्रम दिया है। जिसमें कहा गया है कि ईडी व अन्य संस्थानों द्वारा सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा देशभर में कांग्रेस के नेताओं छापे मारकर परेशान किया जा रहा है। ईडी व अन्य एजेंसियों द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर काम किया जा राहा है। जिसके चलते हरियाणा कांग्रेस द्वारा 13 जून को चंडीगढ़ के सैक्टर-18 स्थित ईडी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान द्वारा नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षों, सांसदों, पूर्व सांसदों,पूर्व विधायकों तथा अन्य पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि वह सभी पहले चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में एकत्र हों। इसके बाद सभी नेता चंडीगढ़ स्थित ईडी दफ्तर की तरफ कूच करेंगे।