हरियाणा कांग्रेस में लड़ाई: फरीदाबाद में पूर्व PM राजीव गांधी की श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों की हुई भिड़ंत, प्रदेश अध्यक्ष भी थे मौजूद

हरियाणा कांग्रेस में लड़ाई: फरीदाबाद में पूर्व PM राजीव गांधी की श्रद्धांजलि सभा में पदाधिकारियों की हुई भिड़ंत, प्रदेश अध्यक्ष भी थे मौजूद

Haryana Congress Fight

Haryana Congress Fight

Haryana News : आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है| जहां इस मौके पर उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है| पीएम मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की है| वहीं, राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस की तरफ से खास श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम रखे गए| लेकिन कांग्रेस के इस श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम की कड़ी में हरियाणा के फरीदाबाद में अलग ही तस्वीर देखने को मिली|

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में हरियाणा कांग्रेस के पदाधिकारियों में भिड़ंत हो गई| सरेआम काफी तू-तू, मैं-मैं हुई| वहीं, इस बीच श्रद्धांजलि सभा से प्रदेश प्रवक्ता को बाहर कर दिया गया| इधर, यह सब जब हो रहा था तो उस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी मौजूद थे| उनके सामने ही पदाधिकारी भिड़ते रहे| हालांकि, इस मामले से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है कि किस बात को लेकर हरियाणा कांग्रेस के अंदर यह भिड़ंत हुई|