Haryana Assembly Speaker gave detailed information about the activities in the House.

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने सदन में रखी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी

speker

Haryana Assembly Speaker gave detailed information about the activities in the House.

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने सोमवार को सदन में गत महीनों के दौरान विधायिका को सशक्त बनाने, संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने और विधानसभा की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने हेतु की गई गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की।

केरल विधानसभा का भ्रमण

उन्होंने बताया कि 5 जनवरी को उन्होंने केरल विधान सभा का दौरा किया, जहां केरल विधानसभा अध्यक्ष के साथ मुलाकात कर विधायी कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं का अध्ययन किया।

राष्ट्रमंडल स्पीकर सम्मेलन में सहभागिता

14 से 16 जनवरी तक नई दिल्ली स्थित संसद भवन में आयोजित 28वें राष्ट्रमंडल स्पीकर एवं पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का आयोजन ओम बिरला के नेतृत्व में हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। सम्मेलन में संसदीय परंपराओं और वैश्विक अनुभवों पर चर्चा हुई।

युवा संसद–2026 का आयोजन

16 व 17 जनवरी को हरियाणा विधानसभा में “युवा संसद–2026” का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन

19 से 21 जनवरी तक उत्तर प्रदेश विधान सभा, लखनऊ में आयोजित 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल उपस्थित रहे। इस यात्रा में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा भी साथ रहे।

सूर्यनमस्कार अभियान–2026

22 जनवरी को हरियाणा विधानसभा एवं हरियाणा योग आयोग द्वारा “सूर्यनमस्कार अभियान–2026” के अंतर्गत कर्मचारियों के लिए योग शिविर आयोजित किया गया।

ऑस्ट्रेलिया दौरा

राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन के पोस्ट कॉन्फ्रेंस टूर के तहत ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया गया। प्रतिनिधिमंडल ने सिडनी पार्लियामेंट और मेलबर्न पार्लियामेंट का अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित स्पीकर, प्रीमियर और डिप्टी स्पीकर से मुलाकात कर विधायी विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही पर्थ स्थित मुर्डक कृषि विश्वविद्यालय का भी भ्रमण किया गया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. कृष्ण लाल मिड्‌ढा और विधायक योगेंद्र राणा शामिल थे।

गुजरात दौरा

11 व 12 फरवरी को गुजरात का दौरा किया गया, जहां बनास सहकारी डेयरी का अवलोकन किया गया तथा गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के साथ प्राकृतिक खेती पर चर्चा हुई।

समिति सभापतियों की बैठक

19 फरवरी को हरियाणा विधानसभा सचिवालय में सभी समिति सभापतियों की बैठक आयोजित कर समितियों के प्रभावी संचालन पर विचार-विमर्श किया गया।

अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी गतिविधियों का उद्देश्य विधानसभा की कार्यप्रणाली को आधुनिक और प्रभावी बनाना है, ताकि लोकतांत्रिक संस्था को और सशक्त किया जा सके।


कार्यवाही से हटाए गए शब्द

23 फरवरी 2026 को विधायक रामकुमार गौत्तम द्वारा प्रयोग किए गए निम्न शब्द विधानसभा कार्यवाही से हटवाए गए:

  1. “छाती में गोली मारने वाला”

  2. “जब इनके सांस निकल जाएंगे” (नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के संदर्भ में)

  3. “साला, ससुरा”