हरियाणा पुलिस शर्मसार: इस ASI ने कटवा दी नाक, किया ऐसा कारनामा
BREAKING
'अगर शेख हसीना को हमें न सौंपा गया तो...' बांग्लादेश विदेश मंत्रालय ने भारत को जारी किया कड़ा बयान, इंडिया से भी स्टेटमेंट जारी भारतीय सेना प्रमुख का बड़ा बयान; कहा- ऑपरेशन सिंदूर तो बस एक ट्रेलर था, हमें लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना चाहिए, चीन पर भी बयान पूर्व PM शेख हसीना को मौत की सजा; बांग्लादेश की अदालत ने फांसी देने का दिया आदेश, मानवता के खिलाफ अपराध में दोषी करार भयानक मंजर! खदान धंसने से 70 लोगों की मौत; हादसे से दहल उठा ये देश, सामने आया VIDEO बेहद डरावना, मची चीख-पुकार हाहाकार! सऊदी अरब में बहुत भीषण हादसा; 40 से ज्यादा भारतीयों की मौत, तेल टैंकर से टकराई बस, हेल्पलाइन नंबर हुए जारी

हरियाणा पुलिस शर्मसार: इस ASI ने कटवा दी नाक, किया ऐसा कारनामा

Haryana ASI Bribe Case

Haryana ASI Bribe Case

Haryana Police : हरियाणा पुलिस एक बार फिर शर्मसार हुई है| विभाग के एक एएसआइ ने ऐसा कुछ कारनामा किया कि जिससे हरियाणा पुलिस को शर्मसार होना पड़ा| दरअसल, मामला महेंद्रगढ़ जिले का बताया जाता है| जहां विजिलेंस की टीम ने एक एएसआइ पर छापेमारी की है और उसे 2 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है| विजिलेंस की टीम एएसआइ को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई|

केस रफा-दफा के लिए मांगी रिश्वत...

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा पुलिस के इस रिश्वतखोर ASI का नाम नरेश कुमार है| बताया जाता है कि, महेंद्रगढ़ पुलिस थाने में एक मामले में कार्रवाई करते हुए ASI नरेश कुमार का मन ललचा गया और उसने इस मामले में दर्ज केस को रफा-दफा करने के लिए आरोपित पार्टी से करीब साढ़े 3 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी|

बताते हैं कि, आरोपित पार्टी की तरफ से डेढ़ लाख रुपए पहले ही ट्रांसफर किये जा चुके थे और बाकि के बचे दो लाख लेने पर अब ASI नरेश कुमार पर विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया| विजिलेंस की टीम ने ASI नरेश कुमार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया| फिलहाल, विजिलेंस की टीम एएसआइ नरेश कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई कर रही है|

हाल ही गिरफ्तार में हुआ था एक ASI ....

हरियाणा में आयेदिन रिश्वत लेने के संबंध में कार्रवाई होती नजर आती है| बतादें कि, हाल ही में हरियाणा के चरखी दादरी में विजिलेंस टीम ने सदर थाने में तैनात एएसआई विक्रम सिंह को 25 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था |