एक ऐसा इस्तीफा... जिसे देख हर कोई दंग, कर्मचारी ने लिखा- ''डियर सर, मजा नहीं आ रहा है...'' आप भी जरा ये लेटर तो देखें

एक ऐसा इस्तीफा... जिसे देख हर कोई दंग, कर्मचारी ने लिखा- ''डियर सर, मजा नहीं आ रहा है...'' आप भी जरा ये लेटर तो देखें

Harsh Goenka share a Resignation Letter

Harsh Goenka share a Resignation Letter

Viral News : हम जब नौकरी करते हैं खासकर प्राइवेट सेक्टर में तो कई बार ऐसा समय आता है जब हमें इस्तीफा देना पड़ता है| ऐसे में जब हम अपने बॉस को देने के लिए इस्तीफा पत्र लिखते हैं तो उसमें अपने कारण बताते हैं| हमारे द्वारा बड़ा सोच-समझकर इस्तीफा पत्र लिखा जाता है| कई लोग तो अपने इस्तीफा पत्र में अपनी भावुकता भरे विचार भी रखते हैं और एक लंबा-चौड़ा इस्तीफा पत्र लिखकर अपने बॉस को थमाते हैं|

मगर कुछ लोग ऐसा कतई नहीं करते| ये ऐसे लोग हैं जो कारण भी ऐसा लिखते हैं कि बॉस इस्तीफा पत्र पढ़कर एक बार के लिए सन्न रह जाए| मसलन, ये ''सीधी बात, नो बकवास'' के सिद्धांत पर चलते हैं| ये लोग सीधा मुद्दे पर आते हैं और अपने मन की स्पष्ट बात लिखते हुए एक छोटा सा इस्तीफा पत्र अपने बॉस को थमाते हैं| जैसे इस राजेश ने थमाया...

राजेश का अनोखा इस्तीफा पत्र ....

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक ऐसा इस्तीफा वायरल हो रहा है जिसे देख हर कोई दंग है| ख़ास बात यह है कि इस इस्तीफे को खुद जाने-माने उद्योगपति हर्ष गोयनका ने शेयर किया है और वह भी इसे देखकर हैरान रह गए हैं| हर्ष गोयनका ने तो इसे लेकर चिंता भी जाहिर की है| उद्योगपति हर्ष गोयनका का कहना है कि यह पत्र छोटा है लेकिन इसके मायने बहुत गहरे हैं| ये एक गंभीर समस्या है जिसका समाधान हम सभी को करना है...

आखिर ऐसा क्या लिखा है इस्तीफे में ...

उद्योगपति हर्ष गोयनका ने जो इस्तीफा शेयर किया है वह राजेश नाम के एक कर्मचारी का है| जैसा कि आपको ऊपर बताया गया| राजेश ने अपने बॉस को लिखे इस्तीफे में लिखा है - ''डियर सर,  मैं इस्तीफा दे रहा हूं, मजा नहीं आ रहा है.'' दरअसल, इस इस्तीफे को देखकर यह कहा जा रहा है कि यह लगभग हर कर्मचारी की भावना है लेकिन सभी व्यक्त नहीं कर सकते| यह सबसे वास्तविक त्याग पत्र है| मतलब, यह इस्तीफा इशारों-इशारों में नौकरी में घुटन की ओर इशारा करता है|

देखें ....