हरिवंश को फिर मिला राज्यसभा में मौका, उपसभापति के रूप में जारी रहेगा कार्यकाल
BREAKING
यूटी पुलिस ने वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे उपलक्ष पर आईआरबी कॉम्प्लेक्स सारंगपुर में पेड़ लगाने का अभियान और सफाई अभियान चलाया सघन वृक्षारोपण, स्वच्छ एवं संरक्षित पर्यावरण के संकल्प के साथ हिन्दुस्तान जिं़क में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन सघन वृक्षारोपण का लक्ष्य कर्मचारी राज्य बीमा निगम हरियाणा ने होमी भाभा कैंसर अस्पताल, पंजाब के साथ किया करार सरकारी स्कूलों में लेट फीस का कोई प्रावधान नहीं; सभी स्कूलों में स्थापित किए जाएंगे SMIS हेल्पडेस्क, अभिभावक अपनी सुविधा अनुसार जमा कर सकते हैं फीस: निदेशक स्कूल शिक्षा लखनऊ में विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पौधारोपण महाअभियान-2026 का शुभारंभ

हरिवंश को फिर मिला राज्यसभा में मौका, उपसभापति के रूप में जारी रहेगा कार्यकाल

Harivansh gets another opportunity

Harivansh gets another opportunity

 पटना। Harivansh gets another opportunity, राज्‍यसभा के उपसभापत‍ि हरिवंश एक बार फिर राज्‍यसभा के लिए नामित कर लिए गए हैं। गृह मंत्रालय के गजट में इसका एलान किया गया है। 

गृह मंत्रालय के गजट के अनुसार एक सदस्‍य की सेवानिवृत्‍ति‍ के बाद खाली हुई सीट पर राष्‍ट्रपत‍ि ने उन्‍हें मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल को ही समाप्‍त हुआ है।  

बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे हरिवंश 2014 में पहली बार राज्‍यसभा सदस्‍य के रूप में चुने गए थे। 

इसके बाद वे लगातार इस पद पर रहे। वे 9 अगस्‍त 2018 को राज्‍यसभा के उपसभापत‍ि बनाए गए। इसके बाद फिर 14 सितंबर 2020 को राज्‍यसभा के उपसभापति‍ निर्वाचित हुए थे। उनका अगला कार्यकाल 2032 तक रहेगा।

gazette

बिहार की पांच सीटों के लिए उम्‍मीदवार नहीं बने थे हरिवंश 

इस बार राज्‍यसभा चुनाव के समय उनका नाम उम्‍मीदवारों की सूची में नहीं था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि यह उनका अंत‍िम कार्यकाल होगा, लेकिन अब कयासों पर विराम लग चुका है। 

प्रख्‍यात पत्रकार रहे हरिवंश नारायण सिंह जो हरिवंश नाम से चर्चित हैं, उत्‍तर प्रदेश के बलिया निवासी हैं। 30 जून 1956 के जन्‍में ह‍र‍िवंश ने काशी हिंदू विश्‍वविद्यालय से स्‍नातक और पत्रकारिता की पढ़ाई की। 

राज्‍यसभा चुनाव रहा काफी चर्चित 

इस बार बिहार की सियासत के लिए राज्‍यसभा चुनाव काफी चर्चित रहा। दो दशक से बिहार संभाल रहे नीतीश कुमार ने राज्‍यसभा जाने का एलान कर सबको चौंका दिया था। 

नीतीश के अलावा भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नित‍िन नवीन, रालोमो अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा, केंद्रीय राज्‍य मंत्री रामनाथ ठाकुर और भाजपा के श‍िवेश कुमार राज्‍यसभा सदस्‍य चुने गए हैं।