हरिद्वार: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित, बड़ा प्रशासनिक एक्शन

हरिद्वार: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में लापरवाही पर इंस्पेक्टर निलंबित, बड़ा प्रशासनिक एक्शन

Haridwar: Inspector Suspended for Negligence in Minor Rape Cas

Haridwar: Inspector Suspended for Negligence in Minor Rape Cas, नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में लापरवाही बरतने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने खानपुर इंस्पेक्टर दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया है। उनकी जगह अब साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को इंस्पेक्टर खानपुर बनाया गया है।

नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला

खानपुर थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। ऐसा बताया गया है कि पुलिस ने इस मामले को लापरवाही से लिया और इसी के चलते दोनों आरोपित फरार होने में कामयाब हो गए।

लापरवाही का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने इंस्पेक्टर खानपुर दिगपाल कोहली को निलंबित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि साइबर सेल के प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार को खानपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।