Harak Singh Rawat joins Congress

भाजपा ने निकाला, कांग्रेस ने संभाला: देखें हरक सिंह रावत की यह तस्वीर क्या कहती है

Harak Singh Rawat joins Congress

Harak Singh Rawat joins Congress

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव-2022 से पहले भाजपा ने एक बड़ा कदम उठा डाला| कदम था हरक सिंह रावत को मंत्री पद से बर्खास्त करते हुए पार्टी से 6 साल के लिए बाहर निकाल देने का| बतादें कि, भाजपा द्वारा ऐसा कदम उठाये जाने के बाद हरक सिंह रावत ने कई सवाल उठाये|

हरक सिंह रावत ने कहा कि भाजपा ने उनके साथ गलत किया| जिन कारणों से भाजपा ने उन्हें निष्कासित किया| वह मनगढ़ंत है| इधर, भाजपा का कहना है कि हरक सिंह रावत की गतिविधयां पार्टी को नुकसान पहुंचाने वाली लग रहीं थीं| जिसके चलते उनके साथ इस प्रकार का कदम उठाया गया|

फिलहाल, भाजपा से निकाल दिए जाने के बाद हरक सिंह रावत रोते नजर आये थे और कह रहे थे कि अब वह कांग्रेस में ही जायेंगे और कांग्रेस के लिए ही काम करेंगे| खैर, अब वह शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं| कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने हरक सिंह रावत को पार्टी में शामिल किया| ध्यान रहे कि, बीजेपी में आने से पहले भी वह कांग्रेस में ही थे| और अब बीजेपी से निकाले जाने के बाद वह फिर से कांग्रेस वापस आ गए हैं| यानि घर वापसी|


देखें तस्वीर...

Harak Singh Rawat joins Congress