हमीरपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन जिंदगियां छीनीं, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

हमीरपुर सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार ने तीन जिंदगियां छीनीं, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Hamirpur Road Accident: Speeding Car Claims Three Lives

Hamirpur Road Accident: Speeding Car Claims Three Lives

Hamirpur Road Accident: Speeding Car Claims Three Lives, हमीरपुर में एक तेज रफ्तार कार ने खुशियों भरे माहौल को गम में बदल दिया। चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटी ब्लॉक सचिव की बेटी और उसके दो लोगों की बाइक को 100 किमी की स्पीड से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में तीनों की मौत हो गई। 

शादी वाले घर में उस समय चीत्कार गूंज उठी। जब चचेरी बहन की शादी में लहंगा बुक करने गई सचिव की पुत्री समेत तीन लोगों को सौ किमी की रफ्तार से दौड़ रही कार ने जोरदार टक्कर मारी दी। इस घटना में दुल्हन की चचेरी बहन और गोहांड ब्लाक में सचिव के पद पर तैनात देवीदीन कुशवाहा की पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं उसके साथ मौजूद एक अन्य युवती की उरई और बाइक चालक की कानपुर ले जाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही शादी वाले घर में मातम छा गया और जहां शहनाइयों की आवाज गूंजने वाली थी। उस घर की दीवारें चीत्कार से गूंज उठी। कार सवार घटना स्थल से करीब तीन किमी. दूर चिरवा गांव के पास कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को बरामद कर सचिव की पुत्री के शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे।

राठ जा रहे थे लहंगा बुक कराने

कोतवाली राठ के कुर्रा गांव निवासी 26 वर्षीय रागनी पुत्री देवीदीन कुशवाहा बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे 19 वर्षीय नीलम और नीलम के बुआ के लड़के 23 वर्षीय तेजप्रताप पुत्र परमेश्वरी दयाल निवासी धगवां थाना मझगवां के साथ बाइक से राठ लहंगा बुकिंग करने के लिए जा रही थी। तभी कुर्रा गांव स्थित मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास राठ की ओर से आ रही सौ की रफ्तार से कार ने बाइक में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मेडिकल कालेज में नीलम ने दम तोड़ा

घायलों को राठ कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीलम और तेजप्रताप को मेडिकल कालेज उरई रेफर कर दिया गया है। उरई मेडिकल कालेज पहुंची नीलम ने इलाज दौरान दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल तेजप्रताप की हालत नाजुक देख उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। जिसने कानपुर जाते समय दम तोड़ दिया।

दो दिन बाद शादी

मृतक रागिनी के पिता देवीदीन कुशवाहा ने बताया कि वह गोहांड ब्लाक में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उसके भाई रामकिशन की पुत्री अनीता की आगामी 25 अप्रैल को शादी है। जिसमें लहचूरा बांध से बारात आनी है। गुरुवार को मंडप है। उसकी बेटी दुल्हन के लिए राठ लहंगा की बुकिंग के लिए जा रही थी। कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को उरई रेफर किया गया है। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।