हल्द्वानी नगर निगम की नई पहल: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर एकता बिष्ट बनीं स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर
Haldwani Municipal Corporation's New Initiative
हल्द्वानी। Haldwani Municipal Corporation's New Initiative, नगर निगम हल्द्वानी ने प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को स्वच्छता के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। शुक्रवार को वह शहर में पहुंची और स्वच्छता को लेकर लोगों को प्रेरित किया।
मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुकी एकता बिष्ट युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उनके जुड़ने से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक अभियानों को नई पहचान मिलेगी।
साथ ही शहर को स्वच्छ और जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिनमें एकता बिष्ट सक्रिय भागीदारी निभाएंगी।