Haiti prison 25 died : जेल में बंद अपने साथी को छुड़ाने आये बदमाशों के बड़े गिरोह के साथ पुलिस की जमकर गोलीबारी हुई और इस गोलीबारी में 25 लोगों की मौत हो गई| मामला हैती की राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस का है| यहां उत्तर पूर्व में स्थित एक जेल से 400 से ज्यादा कैदी उस वक्त फरार हो गए जब यहां बदमाशों का बड़ा गिरोह इन कैदियों में से अपने एक साथी(कैदी) को छुड़ाने के लिए आया| वहीं, इन्हें रोकने के पुलिस बल ने जब कोशिश की तो बदमाशों की ओर से जमकर गोलीबारी की गई और गोलीबारी की इस घटना में 25 लोगों मारे गए|
जिसे छुड़ाने आए थे, वह भी मारा गया….
बताया गया कि घटना के वक्त जेल में 1542 कैदी थे| फ़िलहाल 60 कैदियों को पकड़ लिया गया है और बाकी की तलाश की जा रही है।बताया जाता है कि खुंखार अपराधी अर्नेल जोसेफ को मुक्त कराने के लिए गिरोह के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। दुष्कर्म, अपहरण और हत्या के आरोप में 2019 में जोसेफ को गिरफ्तार किया गया था। जेल से फरार होने के बाद वह मोटरसाइकिल से भाग रहा था और पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया।
जेल निदेशक पॉल जोसेफ हेक्टर की भी मौत…
अधिकारियों ने कहा इस घटना की जांच के लिए आयोग का गठन किया गया है| गोलीबारी की घटना में जेल निदेशक पॉल जोसेफ हेक्टर (Paul Joseph Hector) की भी मौत हो गयी है|हैती के राष्ट्रपति जोवेलेन मोइस (Jovenel Moise) ने शुक्रवार को ट्वीट कर कैदियों के भागने और गोलीबारी की घटना की निंदा की और लोगों से धैर्य बनाए रखने को कहा है| बताते हैं कि इस जेल का निर्माण 2012 में कनाडा ने कराया था। इस जेल से कैदियों के भागने का पुराना इतिहास रहा है। इससे पहले वर्ष 2014 में इसी जेल से 300 से अधिक कैदी फरार हुए थे।