हरियाणा में मानवता शर्मसार: दुकान से चीज लेने गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, फिर रेप और बाद में मर्डर

हरियाणा में मानवता शर्मसार: दुकान से चीज लेने गई 6 साल की बच्ची का अपहरण, फिर रेप और बाद में मर्डर

 Gurugram 6 Year Old Girl Rape and Murder Case

Gurugram 6 Year Old Girl Rape and Murder Case

Gurugram Rape News : मानवता कभी इतनी भी गिर जाएगी सोचा न था| आज मानव हैवान बनता जा रहा है| कहीं किसी के खून का प्यासा बनता है तो कहीं जिस्म का| शर्म आती है कि हवस में अंधा मानव छोटी-छोटी बच्चियों के जिस्म को नोच रहा है| थू है ऐसे मानव पर थू है...| फिलहाल, मानवता को शर्मसार करता हुआ एक मामला हरियाणा से है| यहां गुरुग्राम में गिरी हुई मानवता की जो तस्वीर दिखी है उसने हिलाकर रख दिया है|

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के बास कुसला गांव के नजदीक एक 6 साल की बच्ची का पहले अपहरण किया गया और उसके बाद में फिर उसके साथ दरिंदगी दिखाते हुए रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई| बताया जाता है कि बच्ची दुकान से कुछ चीज लेने के लिए घर से निकली थी| इसी बीच बच्चे के साथ ऐसी घटना भी घटेगी, वह अब कभी घर नहीं लौटेगी| किसे मालूम था| बरहाल, गुरुग्राम पुलिस (Gurugram Police) को इस बारे में सूचना दी गई है| जिसके बाद पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है|

शुक्रवार की घटना ....

बताया जाता है कि, बच्ची के साथ यह घटना बीते शुक्रवार को घटी| जब बच्ची दुकान के लिए चीज लेने के लिए निकली तो घात लगाए आरोपी ने उसे पकड़ लिया और उसका रेप कर बाद में उसकी हत्या कर दी| इधर, जब बच्ची घर नहीं लौटी तो घर वालों ने ढूढ़ना शुरू किया| जिसके बाद बच्ची एक कमरे में लहुलुहान हालत में पाई गई। जहां से घरवाले तत्काल बच्ची को अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया|