नातिन ने प्रेमी से करा दी अपनी दादी की हत्या, फिर शादी कर चली गई ससुराल, ऐसे खुला राज; पकड़े गए दोनों
BREAKING
शैक्षिक उत्कृष्टता समारोहः संत निरंकारी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा गौरवशाली उपलब्धियों का भव्य उत्सव आयोजित  CM नायब सैनी की डॉक्टरों से अपील; कहा- जनता को दिक्कत हो रही, डॉक्टर अपनी हड़ताल वापस लें, 4 में से 3 मांगे सरकार ने मानी हाईवे पर चलती कार के ऊपर गिरा प्लेन; क्रैश लैंडिंग का वीडियो दुनियाभर में वायरल, देखिए फ्लोरिडा में कैसे हुआ भयावह हादसा चंडीगढ़ में भीषण सड़क हादसा; 2 दोस्तों की बाइक रोड पर खड़ी गाड़ी से टकराई, 1 की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, घर जा रहे थे दोनों ठंड की ठिठुरन में ज़रूरतमंदों को राहत; निधि स्ट्रेंथ हेल्थ एंड एजुकेशन फ़ाउंडेशन ने विंटर किट बांटे, हज़ार से अधिक लोगों तक पहुंचाई मदद

नातिन ने प्रेमी से करा दी अपनी दादी की हत्या, फिर शादी कर चली गई ससुराल, ऐसे खुला राज; पकड़े गए दोनों

Grandmother Murdered In Love Affair

Grandmother Murdered In Love Affair

अलीगढ़ : Grandmother Murdered In Love Affair: प्रेम संबंध को गोपनीय रखने के लिए प्रेमिका ने प्रेमी की मदद से अपनी 65 वर्षीय बुजुर्ग दादी की हत्या करा दी. दादी की हत्या के बाद दोनों ने शादी कर ली, लेकिन पुलिस ने 21 दिन बाद सनसनीखेज घटना का खुलासा किया है. पुलिस ने प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह के मुताबिक बीते 11 नवंबर को थाना जवां क्षेत्र के चंदौखा गांव के वीरी सिंह की पत्नी चंद्रावती (65) गांव के तिराहे पर घायल और बेसुध अवस्था में मिली थीं. परिजन उन्हें क्वार्सी के वरुण ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पता चला कि महिला के सिर में गोली मारी गई थी. परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

प्राथमिक जांच में किसी से कोई रंजिश सामने नहीं आई थी. मोबाइल सर्विलांस की मदद से कस्थली गांव के रविशंकर का नंबर संदिग्ध पाया गया. जब गहराई से पड़ताल की गई तो शक गहरा गया. हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में रविशंकर ने साजिश कुबूल कर ली. रविशंकर ने बताया कि वह कई वर्षों से चंद्रावती की नातिन के साथ प्रेम संबंध में था. चंद्रावती को उनके रिश्ते की जानकारी हो गई थी. इसी के चलते घटना को अंजाम दिया. इसके बाद नातिन की भूमिका मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.