राजस्थान उत्सव 2026 का नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ, मरूधरा की संस्कृति की झलक

राजस्थान उत्सव 2026 का नई दिल्ली में भव्य शुभारंभ, मरूधरा की संस्कृति की झलक

7q6jsh7o_cm-bhajanlal-sharma-inaugurate-rajasthan-utsav_625x300_16_March_26

Grand Inauguration of Rajasthan Utsav 2026 in New Delhi

Rajasthan News: Grand Inauguration of Rajasthan Utsav 2026 in New Delhi, राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने देश की  राजधानी नई दिल्ली में कल यानी 15 मार्च को बीकानेर हाउस में राजस्थान उत्सव 2026 का शुभारंभ किया.  यह उत्सव 15 से 25 मार्च तक चलेगा, जिसमें प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं, हस्तशिल्प, लोक संगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक व्यंजनों की झलक प्रस्तुत की जाएगी, जिनसे देश की राजधानी और यहां आने वाले हर व्यक्ति को मरूधरा की सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. 

राजस्थान की संस्कृति को राज्य सरकार हमेशा से बढ़ाने का कर रही है प्रयास

कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर सीएम ने राजस्थान की संस्कृति और लोक विरासत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि राज्य की संस्कृति और लोक परंपराएं प्रदेश की पहचान का आधार हैं. राज्य सरकार इनके संरक्षण और विकास के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा एक नई पहचान दिलाने का हमेशा कोशिश करती है.  उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन देश और विदेश के लोगों को राजस्थान की जीवंत सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनते हैं.

शिल्पकारों तथा स्वयं सहायता समूहों से किया संवाद

मेहमानों से रूबरू होने के बाद सीएम ने उत्सव परिसर में लगाए गए राजीविका और ग्रामीण गैर कृषि विकास एजेंसी के स्टॉलों का अवलोकन किया और विभिन्न जिलों से आए शिल्पकारों तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया.उन्होंने हस्तशिल्प उत्पादों, पारंपरिक वस्त्रों और कलात्मक कृतियों की सराहना करते हुए उनके कार्य अनुभव के बारे में जानकारी ली.

आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का कर रही है सरकार

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर काम कर रही है. ऐसे आयोजन शिल्पकारों और महिला समूहों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी राजस्थानी छटा

बीकानेर हाउस परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजस्थानी फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया गया, जिसमें प्रदेश के लोकजीवन और ऐतिहासिक धरोहरों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रमों की श्रृंखला में अलवर के प्रवीण प्रजापत ने पारंपरिक मटका भवाई नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि कलाकार विष्णु दत्त शर्मा की प्रस्तुति ब्रज के रंग, मयूर नृत्य और फूलों की होली ने दर्शकों को आकर्षित किया.

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सांसद मदन राठौड़, घनश्याम तिवाड़ी, पी.पी. चौधरी, दामोदर अग्रवाल, मंजू शर्मा, चुन्नीलाल गरासिया और राजेन्द्र गहलोत सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, राज्यसभा के महासचिव पी.सी. मोदी, आवासीय आयुक्त नवीन जैन, विभागीय अधिकारी, कलाकार, शिल्पकार और बड़ी संख्या में आमजन ने कार्यक्रम में भाग लिया.