बिहार उपचुनाव में महागठबंधन का जलवा: भोजपुर-बक्सर MLC सीट पर RJD के सोनू राय की बड़ी जीत, JDU को करारी शिकस्त!

बिहार उपचुनाव में महागठबंधन का जलवा: भोजपुर-बक्सर MLC सीट पर RJD के सोनू राय की बड़ी जीत, JDU को करारी शिकस्त!

Grand Alliance Shines in Bihar By-elections

Grand Alliance Shines in Bihar By-elections

आरा। Grand Alliance Shines in Bihar By-elections, भोजपुर-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद उपचुनाव के नतीजों को लेकर बना सस्पेंस आज खत्म होने वाला है।

राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में गुरुवार सुबह 8 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दोपहर तक यह साफ हो जाएगा कि क्षेत्र के मतदाता कन्हैया प्रसाद पर भरोसा जताते हैं या राजद के सोनू राय के सिर जीत का ताज सजता है।

आरा-बक्सर एमएलसी चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी सोनू राय के जीत की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान कर दिया गया।

अब तक का मतों का आंकड़ा 

भोजपुर बक्सर एमएलसी पद से राजद के सोनू कुमार राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को 354 वोटों से हरा दिया है।

सोनू को कुल 2507 वोट मिले जबकि कन्हैया प्रसाद को केवल 2153 मतों से ही संतोष करना पड़ा।

दांव पर जदयू की प्रतिष्ठा

इस चुनाव का बड़ा संदेश भी जाएगा, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद यह पहला चुनाव था जिसने जदयू की प्रतिष्ठा दांव पर थी।

इस्तीफा देने से एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार का पत्र सौंपा था।

कन्हैया प्रसाद संदेश से विधायक राधा चरण शाह के पुत्र हैं। इस सीट से पहले राधाचरण शाह ही एमएलसी थे, उनके विधायक बनने के बाद रिक्त सीट पर यह उप चुनाव कराया जा रहा है।

सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शांतिपूर्ण ढंग से प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 33 दंडाधिकारियों के साथ भारी संख्या में सशस्त्र बलों की तैनाती की गई है। पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग डीडीसी गुंजन सिंह कर रही हैं।

एडीएम डॉ. शशि शेखर को विधि-व्यवस्था का वरीय प्रभार सौंपा गया है, जो पल-पल की रिपोर्ट जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम को दे रहे हैं। मतगणना केंद्र के बाहर दोनों ही खेमों के समर्थकों की भारी भीड़ जुटी हुई है। 

यह वीडियो भी देखें