पंजाब बम धमाकों पर राज्यपाल की अपील: आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर मिलकर काम करने की जरूरत

पंजाब बम धमाकों पर राज्यपाल की अपील: आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर मिलकर काम करने की जरूरत

Governor Appeal on Punjab Bomb Blasts

Governor's Appeal on Punjab Bomb Blasts

चंडीगढ़। Governor's Appeal on Punjab Bomb Blasts, पंजाब में हाल के बम धमाकों को लेकर शुरू हुई राजनीतिक बयानबाजी के बीच राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने संयम बरतने और सामूहिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। चंडीगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर केवल आरोप-प्रत्यारोप से कोई लाभ नहीं होगा, बल्कि भविष्य में इन्हें रोकने के लिए ठोस तैयारी और साझा प्रयास जरूरी हैं।

राज्यपाल ने कहा कि देश विरोधी ताकतें लगातार अशांति फैलाने की कोशिश करती रही हैं और सुरक्षा एजेंसियां भी इस दिशा में कार्रवाई कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब सभी को यह स्वीकार करना होगा कि ऐसी घटनाएं चुनौती बनकर सामने आ रही हैं और इन्हें रोकने के लिए समाज व प्रशासन दोनों को सतर्क रहना पड़ेगा।

जब उनसे विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने किसी भी दल पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। कटारिया ने कहा कि वह इस मामले में किसी पर दोषारोपण नहीं करना चाहते। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं तो उन्हें रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है और केवल तमाशबीन बने रहने से काम नहीं चलेगा।

राज्यपाल चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री के स्वास्थ्य विषयक वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब में नशे की समस्या को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि समाज और इंडस्ट्री को मिलकर इसके खिलाफ काम करना होगा। उन्होंने टीबी जैसी बीमारियों पर भी सामूहिक प्रयासों की जरूरत बताई।