Girl Dragged By Car And Killed in Delhi

मेरा सिर शर्म से झुक गया है... दिल्ली में 20 साल की लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार, घटना देख LG भी सिहर गए

Girl Dragged By Car And Killed in Delhi

Girl Dragged By Car And Killed in Delhi

Girl Dragged By Car And Killed in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में लडकियां आखिर कब सुरक्षित होंगी? ये एक बड़ा सवाल बन गया है| आएदिन कोई न कोई लड़की दिल्ली में दरिंदगी का शिकार हो रही है| ऐसा कब तक और चलेगा? फिलहाल, दिल्ली से जो घटना अब सामने आई है| उसने तन-मन को झकझोर कर रख दिया है| इस घटना को देख दिल्‍ली एलजी (उपराज्यपाल) वीके सक्सेना भी सिहर गए हैं|

एलजी सक्सेना ने ट्वीट करते हुए लिखा है- कंझावला-सुल्तानपुरी में हुए अमानवीय अपराध पर मेरा सिर शर्म से झुक गया है और मैं अपराधियों की राक्षसी संवेदनहीनता से बेहद स्तब्ध हूं। दिल्ली पुलिस के साथ मैं घटना की निगरानी कर रहा हूं| आरोपियों को पकड़ लिया गया है। सभी पहलुओं से जांच की जा रही है| पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता/मदद सुनिश्चित की जाएगी| मेरी अपील है कि अधिक जिम्मेदार बनते हुए शांति बनाये रखें|

यह घटना 31 दिसंबर की रात की है| जहां दिल्ली के कंझावला इलाके में 20 साल की एक लड़की के साथ दरिंदगी की सारी हदों को पार कर दिया गया| पार्टी से लौट रहे बलेनो कार में सवार पांच युवकों ने पहले लड़की की स्कूटी को टक्कर मारी और फिर इसके बाद उसे कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए। लड़की बलेनो के नीचे फांसी रही और तड़पती रही और तड़प-तड़पकर मर गई|

बतादें कि, लड़की की जब लाश मिली तो वह पूरी तरह से नग्न थी| लड़की के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था| बताया जाता है कि, घिसटने के दौरान लड़की के बदन का अधिकतर हिस्सा बुरी तरह कुचल चुका था| उसकी हड्डियां तक छिल चुकी थीं| फिलहाल दिल्ली पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार भी बरामद कर ली गई है। लेकिन दिल्ली पुलिस पर कुछ गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं| इनमें से कुछ सवाल मृतक लड़की की मां के हैं और कुछ दिल्ली महिला आयोग के|

मृतक लड़की की मां के सवाल क्या?

मृतक लड़की की मां ने बताया कि, बेटी शादियों के लिए इवेंट प्लानर का काम करती थी। 31 दिसंबर की रात करीब 9 बजे मेरी बेटी से बातचीत हुई थी तब उसने कहा था कि वह 3-4 बजे तक वापस आ जाएगी। लेकिन सुबह मुझे पुलिस का फोन आया और दुर्घटना के बारे में जानकारी मिली|

मृतक लड़की की मां का आरोप है कि पुलिस मामले को गोलमोल कर रही है| मृतका की मां के अनुसार, बेटी ने कई सारे कपड़े पहने थे लेकिन उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था, यह कैसा हादसा था| मृतका की मां ने रेप की आशंका जताई है| फिलहाल, पुलिस आरोपियों के खिलाफ IPC धारा 304 के तहत मामला दर्ज़ कर आगे की कार्रवाई कर रही है| दिल्ली पुलिस का कहना है कि ये जानलेवा एक्सीडेंट का ही मामला है|

आप ने LG का इस्तीफा मांगा

इधर, दिल्ली की आम आदमी पार्टी ने एलजी (उपराज्यपाल) वीके सक्सेना का इस्तीफा मांगा है| आप का कहना है कि, सक्सेना को दिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं है| उन्हें यहां नहीं रहना चाहिए| इधर, केजरीवाल ने इस घटना को बेहद शर्मनाक और भयावह बताया| केजरीवाल ने कहा कि ये बेहद शर्मनाक घटना है। मैं अपील करता हूं कि सभी दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे लोगों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए|

दिल्ली महिला आयोग के सवाल

बतादें कि, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को लेकर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है| दिल्ली पुलिस से अबतक जाँच और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी गई है| इसके साथ ही महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस से कुछ गंभीर सवालों का जवाब देने को भी कहा है|

Girl Dragged By Car And Killed in Delhi
Girl Dragged By Car And Killed in Delhi

लड़की के साथ दरिदंगी के ये वीडियोज आए सामने