Gate of Sukhna Lake opened again

Chandigarh: सुखना लेक का फिर खोला गया गेट

Gate of Sukhna Lake opened again

Gate of Sukhna Lake opened again

Gate of Sukhna Lake opened again- चंडीगढ़  (आदित्य शर्मा)। पहाड़ों से ज्यादा पानी आने की वजह से शुक्रवार सुबह 9.10 पर सुखना लेक का एक फ्लड गेट खोल दिया गया। हालांकि किशनगढ़ समेत भगवानपुरा के इलाके में लोगों को सायरन बजाकर फ्लड गेट खोलने की सूचना दे दी गई थी।

गुरुवार को पानी का स्तर 1162 फुट तक पहुंचा और थोड़ी देर में ही 1162.30 फुट तक पानी का स्तर पहुंच गया।

पहाड़ों में जोरदार बारिश की वजह से सुखना लेक का जलस्तर एक बार फिर बढ़ गया, जिसे देखते हुए अधिकारी अलर्ट हो गए थे।

सुबह से ट्राइसिटी प्रशासन अलर्ट पर

चंडीगढ़ के मौसम विभाग की तरफ से येलो अलर्ट जारी करते हुए पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली के आसपास के क्षेत्र में भारी बरसात होने की संभावना जताई है। सुबह को आसमान में बादल छाए हुए हैं। कुछ देर बादल घिरते ही तेज हवा चलने से अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिल्ली जा सकती हैं। 

पढ़िए मौसम विभाग की ये चेतावनी

बताया जा रहा है कि सबसे पहले मुख्य सड़कें, फिर क्षतिग्रस्त पुलों के साथ साथ ग्रामीण इलाकों को जोडऩे वाली क्षतिग्रस्त सड़कों को शीघ्र दुरूस्त करने के प्रयास पंचकूला प्रशासन ने भी तेज कर दिए हैं। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से 17 जुलाई तक येलो अलर्ट यानी भारी बरसात होने के संकेत दिए हैं।