Gadar 2 vs OMG 2 Collection| सिनेमाघरों में सनी देओल की सुनामी; Gadar 2 कर रही बंपर कमाई, OMG 2 का है ये हाल
BREAKING
पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर AAP का हमला, संजय सिंह और आतिशी ने उठाए सवाल सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने का हाई कोर्ट का आदेश, कहा- पसंद के अस्पताल में इलाज कराना मौलिक अधिकार यूपी कैबिनेट की बड़ी मंजूरी, 26,315 करोड़ रुपये से बनेगा 333 किमी लंबा विंध्य एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल और गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से; 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे, CM मान बोले- मैनुअल नहीं डिजिटल वैरिफिकेशन होगा दिल्ली में PM आवास के पास राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन; मोदी-धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया गया

सिनेमाघरों में सनी देओल की सुनामी; Gadar 2 कर रही बंपर कमाई, अब तक की कलेक्शन देखिए, OMG 2 का है ये हाल

   Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection Sunny Deol Film Earnings

Gadar 2 vs OMG 2 Box Office Collection Sunny Deol Film Earnings

Gadar 2 vs OMG 2 Collection: सनी देओल की फिल्म Gadar 2 की कमाई सुनामी की तरह आगे बढ़ रही है। रिलीज होने के बाद पहले दिन के मुकाबले फिल्म ने दूसरे दिन और दमदार प्रदर्शन किया। Gadar 2 ने शुक्रवार को जहां करीब 40 करोड़ की कमाई की थी तो वहीं शनिवार को इसकी कमाई 43 करोड़ से ज्यादा रही। यानि Gadar 2 की अब तक टोटल कमाई 83 करोड़ के पार हो चुकी है।

वहीं तीसरे दिन रविवार को भी फिल्म का जलवा बरकरार है। Gadar 2 देखने के लिए सिनेमाघर खचाखच भरे हुए हैं. माना जा रहा है कि, फिल्म की रविवार को कमाई और छप्परफाड़ जाएगी। वहीं अब यह तो बिलकुल तय है कि, फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने को तैयार है। इसके अलावा फिल्म क्रिटिक यह मान रहे हैं कि एक सप्ताह तक Gadar 2 का प्रदर्शन लाजवाब रहेगा और फिल्म 200 करोड़ पार कर जाएगी।

OMG 2 की कमाई फीकी पड़ी

हालांकि, अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 सिनेमाघरों में अपने लिए दर्शक नहीं जुटा पा रही है। फिल्म को देखने में लोग कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते OMG 2 की कमाई फीकी पड़ी हुई है। फिल्म की पहले दिन की कमाई 10 करोड़ के करीब ही सिमट गई। वहीं शनिवार को फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा कमाई की। यानि OMG 2 की अब तक टोटल कमाई 25 करोड़ के पार हो चुकी है। लेकिन फिल्म क्रिटिक यह मान रहे हैं कि OMG 2 एक सप्ताह तक 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

मालूम रहे कि, 2001 में फिल्म गदर रिलीज हुई थी। उस वक्त भी गदर काफी सुपरहिट रही। फिल्म में भारत-पाकिस्तान बंटवारे की कहानी दिखाई गई थी। वहीं बंटवारे की इस कहानी में प्रेम कथा दिखाई गई थी। वहीं अब करीब दो दशक बाद गदर का सीक्वेल यानि पार्ट-2 आया है। फिल्म Gadar 2 में भारत-पाकिस्तान की कहानी दिखाई जा रही है। फिल्म में भारत के प्रति जो जज्बा दिखाया गया है वह रग-रग में जोश भरता है।  

वहीं फिल्म OMG 2 की बात करें तो यह फिल्म OMG की सीक्वेल है। फिल्म OMG 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार ही थे। लेकिन OMG में भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। जबकि OMG 2 में वह भगवान शिव का रोल कर रहे हैं। वहीं OMG में जहां अक्षय कुमार ने परेश रावल की कृष्ण के रूप में मदद की थी तो वहीं इस फिल्म में परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी की भूमिका है। जहां अक्षय कुमार शिव के रूप में पंकज त्रिपाठी मदद करते नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी के अलावा यामी गौतम और अरुण गोविल का भी अहम रोल है।