From June 24 to June 30, the state received 87 percent more rainfall than normal, while Mandi received 185.9 mm of rain.

Himachal Weather Forecast: 24 जून से 30 जून तक प्रदेश में सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई, मंडी में तो 185.9 मिलीमीटर बरसे मेघ

From June 24 to June 30, the state received 87 percent more rainfall than normal, while Mandi received 185.9 mm of rain.

From June 24 to June 30, the state received 87 percent more rainfall than normal, while Mandi receiv

शिमला:जून माह में सात दिनों की मानसून के दौरान (24 जून से 30 जून तक) प्रदेश में सामान्य से 87 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई है। सबसे अधिक वर्षा मंडी में 185.9 मिलीमीटर दर्ज की गई है, जो सामान्य से 196 प्रतिशत अधिक है।

इसके अलावा, सोमन में 152.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो सामान्य से 215 प्रतिशत अधिक है। इन सात दिनों में ऐसे मेघ बरसे की प्रदेश में 242 करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है।

दो जिलों में हुई कम वर्षा

हालांकि, लाहुल स्पीति में मात्र दो मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 81 प्रतिशत कम है। ऊना में 11.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो सामान्य से 72 प्रतिशत कम है। इन दो जिलों को छोड़ बाकी सभी जिलों में सामान्य से 16 प्रतिशत से 215 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।

शनिवार को सुबह शिमला सहित अन्य स्थानों में वर्षा का जलवा शुरू हो गया है। घना कोहरा छाया हुआ है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था और वाहन चलाने में दिक्कतें आ रही है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 1 जुलाई को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

लाहुल स्पीति में अचानक आई बाढ़

इससे पहले शुक्रवार को भी प्रदेश के कई स्थानों पर वर्षा का क्रम जारी रहा और लाहुल स्पीति में अचानक बाढ़ भी आ गई, जिसमें कोई जानी नुकसान तो नहीं हुआ है, लेकिन खेत बह गए और इसके कारण 90 हजार से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

प्रदेश में सबसे अधिक वर्षा मंडी में 17 मिलीमीटर दर्ज की गई है। इसके अलावा, शिमला के छैला में 16, नाहन में 11.8 और शिमला के खड़ापत्थर में 6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में 60 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रदेश में 24 जून से 30 जून तक वर्षा की स्थिति

नीचे दी गई लिस्ट में हमने सबसे पहले स्थान, फिर हुई वर्षा, फिर सामान्य वर्षा और अन्त में अंतर प्रतिशतता में बताया है।

बिलासपुर : 67,42,61

चंबा : 62,42,94

हमीरपुर : 54,46,17

कांगड़ा : 113,68,45

किन्नौर : 10,8,16

कुल्लू : 50,23,120

लाहुल स्पीति : 02,11,-81

मंडी : 186,63,196

शिमला : 88,34,162

ऊना : 12,41,-72

प्रदेश में : 64,34,87

नीचे दी गई लिस्ट में हमने सबसे पहले स्थान, फिर न्यूनतम वर्षा और अंत में अधिकतम वर्षा के आंकड़ें बताए हैं।

शिमला : 16.6,23.6

सुंदरनगर : 19.8,31.0

भुंतर : 19.5,31.8

कल्पा : 11.0,23.0

धर्मशाला : 19.2,27.0

ऊना : 24.2,34.2

नाहन : 22.4,28.2

केलंग : 10.4,20.3

सोलन : 20.6,29.0