आशा ज्योति विद्यापीठ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आज
BREAKING
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का कहर भी जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान की भी संभावना है। बीते 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। वहीं, मौसम विभाग की तरफ से कई हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने की भी बात कही गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश: प्रदेश के इस हिस्से में 9 से 11 जुलाई के बीच कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 12 और 13 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही, तेज बिजली कड़कने की भी चेतावनी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश:मौसम विभाग की तरफ से प्रदेश के इस हिस्से में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 10 और 11 जुलाई को कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं, 12 से 15 जुलाई के बीच कई जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। इन दिनों में बारिश की तीव्रता में कमी आ सकती है। आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने 9 से 13 जुलाई के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही, कई जगहों पर बिजली कड़कने के साथ ही तेज बारिश हो सकती है। प्रदेश के निचले हिस्से में जलभराव होने से लोगों को सावधान रहने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रेम विवाह की जिद में 220 केवी हाई-वोल्टेज टावर पर चढ़ी युवती, चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सुरक्षित उतारा 61 IAS-IPS अधिकारियों का तबादला; गृह मंत्रालय का बड़ा फेरबदल, चंडीगढ़ से 3 अफसरों का ट्रांसफर, नए कौन आए, देखें लिस्ट हिंद-प्रशांत में भारत की नई रणनीति, ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया के साथ रक्षा व समुद्री सुरक्षा सहयोग होगा और मजबूत कैलास मानसरोवर यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, मालपा और लामारी के बीच सड़क बंद, चीन सीमा से संपर्क टूटा

आशा ज्योति विद्यापीठ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आज

Free Health Checkup and Blood Donation Camp

Free Health Checkup and Blood Donation Camp

आशा ज्योति विद्यापीठ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर आज

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Free Health Checkup and Blood Donation Camp: चौधरी टेकराम डागर की 17 वीं पुण्यतिथि पर आज रविवार सुबह 10 बज सेक्टर 65 के सामने साहुपुरा स्थित आशा ज्योति विद्यापीठ में निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी श्री आशाराम टेक राम एजुकेशनल ट्रस्ट एवं प्रगतिशील किसान मंच फरीदाबाद के अध्यक्ष शिक्षाविद् सत्यवीर डागर ने दी।

डागर ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में नई दिल्ली जसौला स्थित विसिटेक आई सेंटर के डॉक्टरों द्वारा में आंखों की नजर व मोतियाबिंद की जांच की जाएगी। जबकि सर्वोदय अस्पताल के डॉक्टरों की टीम हृदय, मधुमेय, हड्डी, घुटना रोग, गठिया रोग्र स्त्री रोग, कैंसर रोग, ब्लड प्रेशर, थाइराइड एवं सामान्य रोग की जांच की जाएगी। इस दौरान शिविर में आए मरीजों की ईसीजी भी की जाएगी। इस शिविर में आए मरीजों के स्तर कैंसर व दांतों की जांच भी निशुल्क की जाएगी। इसे लेकर सुधा रास्तोगी डेंटल कॉलज फरीदबाद के डॉक्टरों की टीम दांतों की जांच करेगी। स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा। डागर ने बताया कि सभी को इस स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्त दान महादान है। जो कोई दानी रक्तदान करना चाहता है, वह भी इसमें भाग लेकर रक्तदान कर सकता है।