"शामली में 1.17 लाख उज्ज्वला लाभार्थियों को होली पर मुफ्त गैस सिलेंडर सब्सिडी"
"Free gas cylinder subsidy on Holi to 1.17 lakh Ujjwala
शामली। महिला सशक्तिकरण के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश के 1.86 करोड़ उज्ज्वला परिवारों को होली का उपहार दिया। प्रदेश स्तर पर आयोजित समारोह में धनराशि से रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया गया।
जिले के एमएस फार्म बैंकट हाल में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना। जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने बताया कि शामली जनपद में कुल एक लाख17 हजार 570 लाभार्थियों के बैंक खातों में निश्शुल्क सिलेंडर की सब्सिडी धनराशि भेजी गई है।
कार्यक्रम के दौरान एमएलसी वीरेद्र सिंह, विधायक प्रसन्न चौधरी, विधायक अशरफ अली और जिलाधिकारी अरविद कुमार चौहान ने लाभार्थियों को सब्सिडी के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। इस अवसर पर जयदेव मलिक, नोडल अधिकारी नवीन यादव समेत लाभार्थी महिलाए मौजद रही।