झारखंड में विदेशी मेडिकल स्नातकों (FMGs) की 'बल्ले-बल्ले': अब मिलेगा बराबर स्टाइपेंड; ₹2.53 करोड़ की राशि स्वीकृत

झारखंड में विदेशी मेडिकल स्नातकों (FMGs) की 'बल्ले-बल्ले': अब मिलेगा बराबर स्टाइपेंड; ₹2.53 करोड़ की राशि स्वीकृत

Foreign Medical Graduates (FMGs) Hit the Jackpot in Jharkhand

Foreign Medical Graduates (FMGs) Hit the Jackpot in Jharkhand

 रांची। Foreign Medical Graduates (FMGs) Hit the Jackpot in Jharkhand, अब विदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले जूनियर डॉक्टरों को भी स्टाइपेंड मिलेगा। राज्य के सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप कर रहे फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को न केवल निश्शुल्क इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी, बल्कि उन्हें देश में पढ़ाई करनेवाले तथा नेशनल मेडिकल कमीशन में निबंधित स्नातकों के समान स्टाइपेंड (वृत्तिका) भी दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने एक जुलाई 2023 से इंटर्नशिप कर रहे विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों के लिए कुल 2.53 करोड़ रुपये की राशि स्टाइपेंड के रूप में स्वीकृत की है। यह राशि राज्य के पांच प्रमुख सरकारी मेडिकल कालेजों में कार्यरत जूनियर डाक्टरों को स्टाइपेंड के रूप में दी जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने इस निर्णय को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से विदेश से पढ़कर लौटने वाले चिकित्सकों को स्टाइपेंड नहीं मिल रहा था, जिससे उनका मनोबल गिर रहा था।

कई बार छात्रों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखी थीं। अब ये जूनियर डाक्टर अधिक समर्पण के साथ मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इधर, मेडिकल कालेजों में कार्यरत विदेशी आयुर्विज्ञान स्नातकों और इंटर्न डाक्टरों ने इस निर्णय के लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया है।