Flipkart Big Billion Days Sale Start Bumper Discount On Apple iPhone 13

इरादा है तो फिर देर न करें, इतनी कम कीमत में दोबारा नहीं मिलेगा Apple iPhone 13, इन महंगे Mobiles पर भी है बेस्ट सस्ती डील

Flipkart Big Billion Days Sale Start

Flipkart Big Billion Days Sale Start

Flipkart Big Billion Days Sale Start : फेस्टिवल सीजन को देखते हुए फ्लिपकार्ट हर बार धमाकेदार सेल लगा देता है| फ्लिपकार्ट की इस सेल में लोगों को मोबाइल्स से लेकर टीवी, फ्रिज, कूलर, एसी और कई नानाप्रकार के प्रोडक्ट्स पर दमदार डिस्काउंट मिल जाता है|

यही कारण है कि लोग भी फ्लिपकार्ट की इस बड़ी सेल पर नजर गाढ़े रहते हैं| जैसे ही सेल स्टार्ट होती है, लोग अपनी शॉपिंग शुरू कर देते हैं| इस बार Flipkart Big Billion Days Sale 23 सितंबर से शुरू हो रही है| आज रात 12 बजे के बाद लोग इस सेल का फायदा उठा सकते हैं| Flipkart Big Billion Days Sale 30 सितंबर तक चलेगी|

फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स के लिए आज से ही शुरू

आपको बतादें कि, फ्लिपकार्ट अपने प्लस मेंबर्स के लिए Flipkart Big Billion Days Sale आज से शुरू कर चुका है| आज सिर्फ फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर ही सेल का फायदा उठा सकते हैं| इसलिए अगर आप फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर हैं तो आइए हम आपको फ्लिपकार्ट पर आज मिलने वाली कुछ बेस्ट सस्ती डील्स के बारे में बताते हैं। जिसमें से मुख्य है Apple iPhone 13 की डील|

फ्लिपकार्ट पर Apple iPhone 13 की ऐसी डील फिर दोबारा नहीं

बतादें कि, Flipkart Big Billion Days Sale में सबसे अहम और दिलचस्प डील Apple iPhone 13 की रहने वाली है| क्योंकि Apple iPhone 14 के लांच होने के बाद iPhone 13 सस्ता हुआ है और इसे और ज्यादा सस्ता बनाने के लिए अब Flipkart Big Billion Days Sale आ गई है|

बताया जाता है कि, फ्लिपकार्ट के प्लस मेंबर्स आज की डील में iPhone 13 को अभी तक की सबसे कम कीमत में खरीद सकते हैं| उन्हें 50 हजार के अंदर iPhone 13 मिल जाएगा| यह iPhone 13 की अभी तक की सबसे कम कीमत है।

iPhone 11: इस आईफोन को भी इस सेल में अभी तक की सबसे कम कीमत में खरीदा जा सकता है। फ्लिपकार्ट सेल में आज इस फोन को 30 हजार के अंदर खरीदा जा सकता है। यह डील भी फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स के लिए सबसे अच्छी डील है।

Samsung Galaxy S21 FE 5G: सैमसंग के इस महंगे स्मार्टफोन पर भी अभी तक का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है| इस फोन को फ्लिपकार्ट पर आज 32 हजार रूपए के आस-पास खरीदा जा सकता है|

Samsung Galaxy S22+: सैमसंग के इस बेहद महंगे स्मार्टफोन को भी फ्लिपकार्ट सेल में आज 60 हजार रुपये के अंदर खरीदा जा सकता है। यह लॉन्च के बाद से अभी तक का सबसे कम प्राइस है।

डिस्काउंट के साथ प्लस डिस्काउंट, इन बैंक कार्ड्स के साथ मजा लें

बतादें कि, इस बार फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए Axis और ICICI बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। ऐसे में Flipkart Big Billion Days Sale में आपको इन बैंकों के कार्ड्स के साथ 10% डिस्काउंट का ऑफर भी दिया जा रहा है| यानि अगर आप इन बैंकों के क्रेडिट यह डेबिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप 10% डिस्काउंट और पा लेंगे|