Firing in Sonipat Court
BREAKING
हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष बने निशित कटारिया; कांग्रेस ने प्रदेश और जिलास्तर पर पदाधिकारियों की घोषणा की, यहां पूरी लिस्ट हिमाचल में बड़ा हादसा; मंडी में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, इतने लोगों की मौत, 20 यात्री घायल, कई गंभीर, अफरा-तफरी मची हरियाणा में IAS-HCS अधिकारियों की जिम्मेदारी बढ़ी; सरकार ने अतिरिक्त चार्ज सौंपा, जानिए किस अफसर को क्या? देखिए लिस्ट 'ईरान में तेहरान शहर तुरंत खाली करें सभी लोग'; अमेरिका ने बयान जारी कर दुनियाभर में मचाई खलबली, ट्रंप ने ईरान को दे डाली धमकी चलती बाइक पर कपल का जानलेवा इश्क; बीच सड़क युवक से लिपटकर पेट्रोल टंकी पर बैठी लड़की, ट्रैफिक पुलिस ने काटा 53,500 का चालान

सोनीपत में बदमाशों के हौसले बुलंद: गोलियों की गूंज सें दहला सोनीपत कोर्ट, एक के बाद एक कई फायर

Firing in Sonipat Court

Firing in Sonipat Court

Firing in Sonipat Court- सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में सोमवार को कोर्ट परिसर में दो गुटों की आपसी रंजिश के चलते वकीलों के चेंबर के पास दिनदहाड़े गोलियां चली। एक के बाद एक यहां चार फायर किए गए। जिसके बाद कोर्ट परिसर में भगदड़ मच गई। सुरक्षित माने जाने वाले कोर्ट परिसर में गोलियां चलने से पुलिस भी सन्न रह गई। आनन फानन में ही पुलिस उपायुक्त अशु सिंगला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार सोमवार को आम दिनों की तरह कोर्ट में कार्य चल रहा था। विभिन्न केसों व कार्यों के लेकर आए लोगों की भीड़ भी वहां थी। इसी बीच 11 बजे के करीब कोर्ट परिसर गोलियों की आवाज से गूंज उठा। यहां लगातार 4 फायर किए गए। माना जा रहा है कि कोर्ट में चेंबर नंबर 63 के पास गोलियां हवा में चलाई गई थी। लेकिन इसमें कुछ के घायल होने की बात पुलिस तक पहुंची है। पुलिस कहना है कि किसी को गोली लगी है या नहीं, इसको लेकर डॉक्टर की रिपोर्ट ली जाएगी।

कोर्ट में गोलियां चलाने के बाद आरोपी मौके से फारार हो गए। कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज में भी कुछ लोग दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज को कब्जे में लेकर छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि सोनीपत कोर्ट में वकीलों के दो गुटों में तनातनी चल रही हे। फायरिंग भी उसी केस में हुई है। पुलिस सही कारणों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस उपायुक्त अंशु सिंगला ने कहा कि मामले में जांच करने के बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।