हमीरपुर में गोलीकांड: जमीनी विवाद में मां-बेटे को भूना, पढ़ें पूरा मामला

Firing in Hamirpur

Firing in Hamirpur

Firing in Hamirpur- हिमाचल (Himachal) में हमीरपुर के सुजानपुर गांव वीड़ बगेहड़ा में जमीन विवाद के चलते दो पड़ोसियों में आपसी विवाद चल रहा  था। जिसके चलते शुक्रवार को अचानक विवाद में नया मोड़ आया, जब रिटायर्ड फौजी ने खेत में काम कर रहे मां-बेटे को गोलियों से भून डाला। 

रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में मां बेटे पर ताबड़तोड़ फायरिंग (Firing) की। जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव में जमीनी विवाद के चलते रिटायर्ड फौजी ने यह फायरिंग की। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सुजानपुर पुलिस की टीम घायलों के बयान लेकर जांच में जुट गई है।

Firing in Hamirpur-  गोलीकांड में मां बेटे की हुई मौत

बगेडा में हुई गोलीबारी में करण कटोच और उसकी मां विमला देवी की मौत हो गई। जबकि घर का मुखिया अजीत कुमार और उसकी बहू ममता देवी गोलीबारी कांड में घायल हुए हैं। दोनों घायलों को हमीरपुर स्थित जिला अस्पताल में रेफर किया गया है।

डॉक्टरों के अनुसार करण कटोच ब्राउट डैड थे। जबकि उसकी माता विमला देवी की गोली लगने के बाद अत्यधिक खून बहने के चलते मौत हो गई। सुजानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले फौजी चंचल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 302 आईपीसी के तहत हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस की शुरूआती जांच के मुताबिक गोली चलाने वाला चंचल और दूसरे पक्ष पड़ोसी हैं। उनके बीच एक जमीन को लेकर झगड़ा चल रहा है। दोनों उस जमीन पर अपना हक जताते हैं। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे फिर दोनों में जमीन को लेकर बहस हुई। जिसके बाद झगड़ा इतना बढ़ गया कि चंचल सिंह ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Firing in Hamirpur-  छत से चलाई गोलियां, खेत में काम कर रहे थे मृतक

पुलिस की जांच के मुताबिक मृतक कटोच अपनी माता विमला देवी व पत्नी-बेटे के साथ खेत में काम कर रहे थे। वहीं आरोपी चंचल सिंह मकान के छत पर खड़ा था। वहीं से उसने गोलियां चला दी। जिसके बाद करण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य तीनों को भी छर्रे लगे। तड़पती हुई उनकी माता विमला को सुजानपुर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। करण की पत्नी व बेटे का इलाज चल रहा है।

SP आकृति शर्मा ने बताया कि अभी तक की जांच में जमीन विवाद को लेकर झगड़े के बाद फायरिंग हुई है। इस घटना में 2 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस मौके पर जाकर पूरी जानकारी जुटा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे भी इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: लुधियाना के तीन युवकों से हिमाचल में आधा किलो चरस पकड़ी