Fire broke out due to explosion of gas cylinder in the canteen of IGMC Hospital
BREAKING
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चंडीगढ़ दौरे से पहले पंचकूला पुलिस पूरी तरह अलर्ट, 9 इंटर स्टेट बॉर्डर नाकों समेत सभी 18 नाकों पर सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ाई अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, ऊधमसिंह नगर के सात शिक्षण संस्थानों पर FIR दर्ज हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी के बीच हरियाणा की सियासत गर्म, कांग्रेस के 5 बागी विधायकों को PM मोदी के मंच से भाजपा का बड़ा संदेश हरिद्वार से वृंदावन तक 400 किमी की कांवड़ यात्रा, संत प्रेमानंद महाराज के अभिषेक के लिए गंगाजल लेकर निकले युवा लखनऊ में निकली श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की सेवा और दिया एकता का संदेश

IGMC अस्पताल की कैंटीन में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, मरीज और तीमारदारों में मची भगदड़

Fire broke out due to explosion of gas cylinder in the canteen of IGMC Hospital

Fire broke out due to explosion of gas cylinder in the canteen of IGMC Hospital

शिमला:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के न्यू ओपीडी ब्लॉक के टॉप फ्लोर में बनी डॉक्टरों की कैंटीन में गुरुवार सुबह अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि गैस सिलिंडर फटने के चलते यह घटना घटी है। 

आग की घटना के बाद यहां पर अफरातफरी का माहौल बन गया। मरीज और उनके तीमारदार घटना के बाद यहां से भागते नजर आए। जबकि अस्पताल के कर्मी पानी से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। 

बता दें कि पुराने भवन से आईजीएमसी आने वाली सड़क टूटी है । इस लिहाज से यहां पर अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। फिलहाल फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने में जुटी है। कैंटीन में सैकड़ों मरीजों के तीमारदार खाना खाते हैं।