प्रयागराज के होटल विट्ठल में आग: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और AC-जनरेटर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, CM ने दिए निर्देश

प्रयागराज के होटल विट्ठल में आग: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी और AC-जनरेटर ब्लास्ट से मचा हड़कंप, CM ने दिए निर्देश

Fire at Hotel Vitthal in Prayagraj

Fire at Hotel Vitthal in Prayagraj

Fire at Hotel Vitthal in Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके में स्थित बिट्ठल होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और अधिकारी मौके पर पहुंच गए. राहत और बचाव कार्य जारी है. होटल में 12 लोग अंदर ही फंसे हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग अचानक होटल के निचले हिस्से से भड़कनी शुरू हुई और देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई. होटल के भीतर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और आसपास के इलाके में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर विभाग को सूचना दी.

मौके पर दमकल विभाग की टीम

सूचना मिलते ही सिविल लाइन्स थाना पुलिस और कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे. दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया. फायर ब्रिगेड की टीम ऊपरी मंजिलों तक पहुंचकर अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटी है. बताया जा रहा है कि होटल के अंदर तकरीबन एक दर्जन से अधिक लोग फंसे हुए हैं.

ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने से क्या लगी आग?

आग लगने के कारणों को लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में लगे ट्रांसफार्मर में ब्लास्ट होने के बाद आग भड़की और धीरे-धीरे होटल तक पहुंच गई. प्रशासन इस एंगल से भी जांच कर रहा है. वहीं, शॉर्ट सर्किट की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) चंद्र मोहन शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और राहत कार्य की निगरानी की. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए कई फायर यूनिट्स को लगाया गया है और प्राथमिकता होटल में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना है.

फिलहाल आग बुझाने का काम जारी है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है. होटल के आसपास के इलाके को सुरक्षा के लिहाज से खाली कराया गया है. अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद ही नुकसान और कारणों का सही आकलन किया जा सकेगा.