जयपुर: आर्थिक तंगी ने छीना परिवार, शख्स ने पत्नी को तलवार से काटा और बेटी का घोंटा गला
Financial hardship ravages family,
नई दिल्ली। Financial hardship ravages family, जयपुर के दूदू से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को तलवार से काटकर मार डाला और बाद में अपनी आठ साल की बेटी की भी गला घोंटकर हत्या कर दी।
अधिकारियों के मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी सुखजीत ने घटना के बाद पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस को शक है कि आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था।
पत्नी-बेटी की हत्या के बाद पति ने किया आत्मसमर्पण
दूदू के पुलिस उपाधीक्षक दीपक खंडेलवाल ने बताया, 'आरोपी ने बिचून गांव में रात करीब 1 बजे अपनी पत्नी सरोज देवी (35) पर तलवार से हमला किया और फिर अपनी बेटी वंशिका का गला घोंट दिया।' पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दीपक खंडेलवाल ने आगे बताया, 'पत्नी-बेटी की हत्या करने के बाद, वह घर से निकल गया और मोखामपुरा पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है।'
पुलिस ने दोनों शवों को हिरासत में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए दूदू उप-जिला अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से सबूत इकट्ठा किए।
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिहाड़ी मजदूर था। शुरुआती जांच से पता चलता है कि इन हत्याओं के पीछे की वजह आर्थिक तंगी हो सकती है।