राजस्थान में परिवार की बहादुरी: अपहरण की कोशिश नाकाम, बदमाशों को खदेड़ा

राजस्थान में परिवार की बहादुरी: अपहरण की कोशिश नाकाम, बदमाशों को खदेड़ा

Familys Bravery in Rajasthan

Family's Bravery in Rajasthan

नई दिल्ली। Family's Bravery in Rajasthan, राजस्थान के बालोतरा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनियादेशीपुरा गांव में एक परिवार की दिलेरी का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ हथियार बंद नकाबपोश बदमाश एक घर में युवती का अपहरण करने के इरादे से घुसे। लेकिन बदमाशों को नहीं पता था कि उनकी कोशिश इस तरह नाकाम हो जाएगी।

जैसे ही बदमाश पिस्टल के साथ युवती का अपहरण करने के लिए घर में घुसे, लड़की के घरवाले बदमाशों पर टूट पड़े और उन्हें उल्टे पांव लौटने पर मजबूर कर दिया। परिवार का एक युवक लोहे के एक स्टैंड को लेकर बदमाशों के पीछे दौड़ पड़ा, बिना इस डर के कि उनके हाथ में पिस्तौल है।

सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

युवक साथ परिवार के अन्य लोगों ने भी बदमाशों का पीछा किया और अपराधियों को नापाक मंसूबों को नाकाम कर किया। ये पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी, पुलिस ने फौरन एक्शन लेते हुए सीसीटीवी फुटेज की मदद से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

परिजनों की दिलेरी की सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर तारीफ कर रहे हैं। खासतौर पर उस युवक की जो सबसे पहले बदमाशों के पीछे दौड़ा था।