सेक्टर-9 स्थित काउबॉय रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब का जखीरा बरामद

सेक्टर-9 स्थित काउबॉय रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब का जखीरा बरामद

1000229815

Excise department conducts major operation at Cowboy Restaurant

सेक्टर-9 के ‘काउबॉय’ रेस्टोरेंट में आबकारी विभाग का छापा, बिना लाइसेंस शराब स्टोर मिली*

*बड़ी मात्रा में शराब बरामद, संचालक पर FIR दर्ज*

*चंडीगढ़।* आबकारी एवं कराधान विभाग ने गुरुवार को सेक्टर-9 स्थित ‘काउबॉय’ रेस्टोरेंट में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। रेस्टोरेंट के पास शराब रखने और परोसने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था।

*कैसे हुई कार्रवाई*  
आबकारी आयुक्त निशांत कुमार यादव, IAS के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। ETO भूपिंदर राणा और आबकारी निरीक्षक जगबीर सिंह की टीम ने रेस्टोरेंट में दबिश दी। 

जांच में परिसर से बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें मिलीं। रेस्टोरेंट संचालक शराब भंडारण और सर्विस का कोई लाइसेंस नहीं दिखा सका। ये आबकारी अधिनियम का सीधा उल्लंघन है।

*FIR दर्ज, पुलिस को सौंपा मामला*  
विभाग ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 68(1)(B) के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

*विभाग सख्त*  
आबकारी विभाग ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग नियमों के पालन को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है।