आबकारी मामला: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को सुनवाई से किया अलग, केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना का आदेश

आबकारी मामला: जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने खुद को सुनवाई से किया अलग, केजरीवाल और अन्य के खिलाफ अवमानना का आदेश

1000219075

Excise case: Justice Swaran Kanta Sharma recuses

नई दिल्ली। आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई की अपील याचिका पर अब न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा सुनवाई नहीं करेंगी। हालांकि, इससे आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुसीबत कम नहीं होने वाली। जज ने तय किया है कि वह संगठित तरीके से उन्हें बदनाम कर सुनवाई से हटने का अभियान चलाया गया था। ऐसे में वह केजरीवाल, सिसोदिया, दुर्गेश पाठक व संजय सिंह के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही करेंगी। इसी के बाद उन्होंने आदेश में कहा कि वह अपना रिक्यूजल आदेश वापस नहीं लेंगी। हालांकि, वह प्रतिवादियों के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू कर रही हैं, ऐसे में वह मुख्य मामले की सुनवाई नहीं कर सकती हैं।