हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों में पदोन्नति और नई नियुक्तियों की तैयारी

हिमाचल प्रदेश में सरकारी विभागों में पदोन्नति और नई नियुक्तियों की तैयारी

Preparations for Promotions and New Appointments

Preparations for Promotions and New Appointments

Preparations for Promotions and New Appointments, हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव संपन्न होने के बाद लोक निर्माण विभाग में 33 जूनियर इंजीनियरों को पदोन्नत कर असिस्टेंट इंजीनियर बनाया गया है। चुनाव को लेकर लगी आचार संहिता के हटते ही सरकार ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही विभिन्न विभागों में 300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है। चुनाव प्रक्रिया के कारण पिछले कई सप्ताह से नई नियुक्तियों, तबादलों, टेंडरों और कई प्रशासनिक फैसलों पर रोक लगी हुई थी। अब सरकार ने विभागों को लंबित मामलों को तेजी से निपटाने के संकेत दिए हैं।

लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने की तैयारी शुरू कर दी गई है। विभिन्न विभागों में 300 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जल्द शुरू हो सकती है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित पदोन्नति मामलों को भी निपटाया जाएगा। लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास और शहरी विकास विभाग की ओर से सड़कों, भवनों और अन्य आधारभूत ढांचे से जुड़े कार्यों के टेंडर जारी किए जाएंगे। कई जिलों में सड़क निर्माण और मरम्मत कार्यों के प्रस्ताव पहले ही तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें अब मंजूरी मिलेगी। प्रदेश सरकार की नजर अब आगामी कैबिनेट बैठक पर भी टिकी हुई है। छह जून को प्रस्तावित मंत्रिमंडल बैठक में सरकार कई अहम फैसले ले सकती है।