भारतीय राजनीति के एक युग का अंत: पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का नोएडा में निधन, राहुल-खरगे सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

भारतीय राजनीति के एक युग का अंत: पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का नोएडा में निधन, राहुल-खरगे सहित दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Former Minister Mohsina Kidwai Passes Away

Former Union Minister Mohsina Kidwai Passes Away in Noida

नोएडा। End of an Era in Indian Politics, वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का बुधवार को निधन हो गया। वह नोएडा सेक्टर 40 स्थित एफ52 आवास में परिवार के साथ रहती थीं। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी समेत अन्य दिग्गजों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन की सूचना मिलने पर उनके नोएडा स्थित आवास पर कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता संदीप दीक्षित समेत अन्य नेता पहुंचे।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता के निधन की सूचना मिलते ही दिग्गज कांग्रेसी नेताओं का हुजूम उनके आवास पर परिवार वालों को संबल देने के लिए उमड़ पड़ा। इस बीच कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत समेत अन्य दिग्गज नेता सेक्टर 40 स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री को श्रद्धांजलि देने पहुंचने वालों में समाजवादी पार्टी से रामपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी और कांग्रेस नेता आनंद शर्मा भी रहे।