Encounter Between Police and Gangster In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर में फिर से एनकाउंटर
BREAKING
शिमला में कांग्रेस का प्रदर्शन, CM सुक्खू बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार, राहुल-प्रियंका की हिरासत का किया विरोध राहुल गांधी और प्रियंका की हिरासत पर कांग्रेस का हमला, कुलदीप राठौर बोले- छात्रों की आवाज दबा रही केंद्र सरकार हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा के शाहपुर में छह मकान बहे, कई परिवारों ने भागकर बचाई जान कश्मीर में लगातार बारिश से बिगड़े हालात, सुखनाग नदी उफान पर, कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने मुरथल शक्ति केंद्र पर कार्यकर्ताओं के साथ किया सहभोज, सरल पोर्टल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

Encounter In Punjab: पंजाब में पुलिस और गैंगस्टर में फिर से एनकाउंटर, देखें क्या हैं मौके के हालात?

Encounter Between Police and Gangster In Punjab

Encounter Between Police and Gangster In Punjab

Encounter Between Police and Gangster In Punjab: : पंजाब में एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टर में एनकाउंटर चल रहा है| जानकारी के मुताबिक, गुरदासपुर जिले के बटाला के नजदीक स्थित गांव कोटला के पास खेतों में पंजाब पुलिस और एक गैंगस्टर में गोलीबारी हुई है|

यह पढ़ें - देखें पंजाब में CM मान ने क्या खुशखबरी दी?

बताया जाता है कि, पुलिस घेराबंदी कर इस गैंगस्टर को पकड़ने के लिए पहुंची थी लेकिन इसने गोलीबारी कर दी| जिसके बाद पुलिस को भी मोर्चा संभालना पड़ा और जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी और इसके बाद से ही पुलिस और गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई|

गैंगस्टर को गोली लगने की खबर

इस एनकाउंटर को लेकर अभी ज्यादा स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिल पा रही है लेकिन बताया जा रहा है कि पुलिस की क्रॉस गोलीबारी में गैंगस्टर गोली लगने से घायल हुआ है और घायल होने के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया है| बताया जाता है कि, इस गैंगस्टर का पुलिस काफी समय से पीछा कर रही थी। फिलहाल, इस खबर से जुड़े अपडेट्स जैसे ही आते हैं, यह खबर उपडेट कर दी जाएगी|

मूसेवाला हत्याकांड के बाद से पंजाब पुलिस एक्टिव

सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर बेहद सख्ती और सक्रियता दिखा रही है| पंजाब पुलिस द्वारा गैंगस्टरों की धरपकड़ की जा रही है| हाल ही में पंजाब पुलिस ने अमृतसर के नजदीक मूसेवाला हत्याकांड के दो गैंगस्टरों को एनकाउंटर में मार भी गिराया था|

यह पढ़ें - BJP Candidates Announced: भाजपा ने हरियाणा सहित इन 3 राज्यों में उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए, ये रही पूरी लिस्ट